Bollywood News


कंगना बनी हेयर स्टाइलिस्ट, बहन रंगोली को दिया नया लुक

पूरे देश में कोरोना महामारी से हुए लॉकडाउन के बाद अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हुई है | कई तरह की रियायते लोगों को लॉकडाउन में दी जाने लगी हैं, कई जगहों पर अब सावधानी के साथ सैलून भी खुलने लगे हैं, परन्तु इसके बावजूद भी लोगों को अब घर में ही अपना हेयरकट करवाने में मजा आने लगा है | एक्ट्रेस कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल को देखकर तो यही कहा जा सकता है।

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने घर पर ही अपनी बहन रंगोली चंदेल का हेयरकट किया है, उन्होंने अपनी बहन को एकदम नया लुक दे दिया है| रंगोली को छोटे बालों में पहचानना मुश्किल साबित हो रहा है, लेकिन कंगना का हेयरकट करना रंगोली को बहुत ज्यादा पसंद आ गया है । रंगोली ने अपने नए लुक की फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा कि- मुझे लंबे समय से शॉर्ट हेयरकट चाहिए था, मैं वैसे तो मुंबई में अपने बाल कटवाती हूं, लेकिन मेरी बहन हमेशा की तरह मेरी मदद को आगे आईं हैं। देखिये रंगोली के हेयरकट की फोटो -



बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना इस समय अपने बेबाक अंदाज की वजह से भी सुर्खियां बटोर रही हैं, एक्ट्रेस ने कश्मीरी पंडित अजय पंडिता की हत्या पर बॉलीवुड को आड़े हाथों लिया था | उन्होंने बड़े - बड़े सेलेब्स की चुप्पी पर सवाल उठाए थे और सरकार के सामने कश्मीरी पंडितों की घर वापसी की मांग उठाई थी। अगर कंगना के आने वाले फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें, तो वह विजय ए एल निर्देशित 'थलाइवी' और सर्वेश मेवारी निर्देशित 'तेजस' में फैंस को अपनी एक्टिंग से दीवाना बनाती नजर आएगीं । अभिनेत्री के चाहने वाले उनकी आने वाली फिल्मों का बड़ी बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

End of content

No more pages to load