बरेली की आम लड़की पूर्णिमा कैसे बनी आयुष्मान खुराना की हीरोइन
Monday, June 15, 2020 12:40 IST
हिंदी सिनेमा में फिल्म 'गुलाबो सिताबो' से अपना डेब्यू कर रही है पूर्णिमा शर्मा, इस फिल्म में उन्होंने फौज़िया नाम का किरदार निभाया है जो आयुष्मान खुराना की समझदार गर्लफ्रेंड हैं । उत्तर प्रदेश की इस लड़की का फिल्मी दुनिया से कोई वास्ता नहीं था, अपने कॉलेज में पढ़ते-पढ़ते ही उन्हें ये फिल्म कैसे मिली ये बात किसी को भी समझ नहीं आई।
पूर्णिमा शर्मा उत्तर प्रदेश के शहर बरेली से जुड़े कस्बे मढ़ीनाथ की रहने वाली वाली है, इनका फिल्मी दुनिया से कोई नाता नहीं है, वह एक मध्यम वर्गीय परिवार की लड़की हैं, लेकिन पूर्णिमा बचपन से ही अभिनेत्री बनने के सपने देखती थी, इसीलिए पूर्णिमा ने थिएटर का सहारा लिया और वो खंडेलवाल कॉलेज से बी ऐड करते करते रंगमच से जुड़ीं रही।
यहां पर नाटकों में काम करते-करते उन्हें 2018 में लखनऊ के 'भारतेन्दु नाटक अकादमी' में उन्हें एडमिशन मिल गया, यहीं पर उन्हें गुलाबो सिताबो के ऑडिशन में जाने का मौका मिला, , 100 लड़कियों के ऑडिशंस के बीच कास्टिंग डायरेक्टर मोहम्मद सैफ ने उन्हें चुना और इस तरह पूर्णिमा बन गई 'गुलाबो सिताबो' की फौज़िया।
अगर आयुष्मान के आगामी फ़िल्मी प्रोजेक्ट्स के बारे में बात करें, तो वे इस साल राज शांडिल्य निर्देशित फिल्म 'गूगली' और अमित शाह निर्देशित फिल्म 'बधाई हो 2' लोगों का मनोरंजन करते नजर आ सकते हैं । आयुष्मान के फैंस उनकी आने वाली फिल्मों का बड़ी उत्सुकता से इंतज़ार कर रहे हैं ।


