बॉलीवुड के उभरते हुए अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार दोपहर को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी | अभिनेता द्वारा एकदम से उठाए इस कदम की जानकारी जिस किसी को भी मिली, वह हैरान रह गया। अभिनेता अक्षय कुमार से लेकर अनुपम खेर, अजय देवगन, और सोनू शूद जैसे कलाकार उनकी आत्महत्या की खबर पर हैरान रह गए | सुशांत के सुसाइड की खबर से उनके अपने ही नहीं, बल्कि सुशांत के फैन भी बहुत ज्यादा दुखी हैं और साथ ही उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने भी अब उनके निधन पर अपना दुःख प्रकट किया है।
सुशांत की सुसाइड की खबर को लेकर न्यूज चैनल 'इंडिया टीवी' ने अंकिता लोखंडे को कॉल किया और एक्ट्रेस ने जैसे ही फोन रिसीव किया तो चैनल ने उनसे सुशांत के सुसाइड को लेकर सवाल किया, सवाल सुनकर अभिनेत्री हैरान रह गईं और सवाल के जवाब में 'क्या' कहकर कॉल कट कर दिया, अभिनेत्री के इस प्रकार के बर्ताव से साबित हो जाता है कि बाकि लोगों की तरह वह भी सुशांत के सुसाइड की खबर सुनकर बहुत ज्यादा दुखी और हैरान हैं।
सुशांत के सुसाइड पर अभी तक पीएम मोदी से लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने भी अपना दुःख ज़ाहिर किया है| उनके सुसाइड करने की असली वजह क्या थी, इसके बारे कोई भी अभी तक नहीं समझ पाया है, सुशांत आखरी बार पिछले साल ही रिलीज हुई फिल्म 'छिछोरे' में नजर आए थे| आत्महत्या के खिलाफ लड़ाई पर बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था, ऐसे में अभिनेता के खुद सुसाइड करने से बॉलीवुड से लेकर उनके फैंस तक हर कोई हैरान है। सुशांत के चाहने वाले उनकी आत्मा की शांति के लिए भगवान से दुआएं कर रहे हैं।
सुशांत की सुसाइड की खबर से एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे सदमे में, कही ये बात
Monday, June 15, 2020 16:05 IST


