Bollywood News


कंगना रनौत का सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर गंभीर बयान, कहा 'सुसाइड नहीं, हत्या हुई है'

कंगना रनौत का सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर गंभीर बयान, कहा 'सुसाइड नहीं, हत्या हुई है'
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या को लेकर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को आड़े -हाथों लिया है| अभिनेत्री ने उन सभी लोगों जवाब दिया है जो सुशांत के सुसाइड करने को एक कायरता भरा कदम बता रहे हैं| जिन्होंने भी सुशांत के सुसाइड को नशे आदि से जोड़कर देखा, उन सभी को लोगों को अभिनेत्री ने खरी-खोटी सुनाई है। कंगना द्वारा ट्विटर पर डाले गए एक वीडियो में कंगना ने पूरे हिंदी सिनेमा को निशाना बनाते हुए यहां तक बोल दिया कि ये कोई आत्महत्या नहीं बल्कि एक प्लान बनाकर की गयी हत्या है।

सुशांत ने रविवार के दिन अपने घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली, कंगना ने उनके सुसाइड पर लोगों को जवाब देते हुए कहा कि, "अभिनेता सुशांत अनेक इंटरव्यूज में बोल चुके थे कि उन्हें हिंदी सिनेमा अपना सा नहीं लगता है, जबकि वे सिनेमा में इतना अच्छा काम कर रहे था''। कंगना आगे कहती हैं कि, ''सुशांत की पहली फिल्म 'काय पो चे' को फिल्म इंडस्ट्री के लोगों ने बिलकुल भी इज्जत नहीं दी. इसके बाद 'एमएस धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी' या 'छिछोरे' को भी वैसा सम्मान नहीं दिया गया जैसा उन फिल्मों को मिलना चाहिए था, जबकि 'गली बॉय' जैसी वाहियात फिल्म को इतने सारे अवॉर्ड दिए गए."। देखिये कंगना का पूरा विडियो -



अगर कंगना के फ़िल्मी सफर की बात करें तो, वह आने वाले समय में रजनीश घई निर्देशित फिल्म 'धाकड़' में, सर्वेश मेवरा निर्देशित फिल्म 'तेजस'| ए एल विजय निर्देशित फिल्म 'थालाइवी' में अपने फैंस को एंटरटेन करती नजर आएगीं। यह अभिनेत्री अपने बेबाक नज़रिए के लिए बॉलीवुड में जानी जाती है। कंगना के चाहने वाले उनकी आने वाली फिल्मों का बड़ी उत्सुकता से इंतज़ार कर रहे हैं |

End of content

No more pages to load