हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड से लेकर उनके फैंस तक सभी को सदमे में डालकर, इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गए | अभिनेता ने मुंबई के अपने घर के एक कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। सोमवार की सुबह सुशांत का पूरा परिवार मुंबई पहुंचा और उनका अंतिम संस्कार करवाया गया| इस दौरान सुशांत को आखिरी बार देखने के लिए हिंदी फिल्म जगत के कई सितारे पहुंचे |
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत पंचतत्व में विलीन हो गए, उनका अंतिम संस्कार सोमवार को विले पार्ले स्थित पवन हंस श्मशान घाट में किया गया। सुशांत को आखिरी बार अलविदा कहने अभिनेत्री कृति सेनन भी अंतिम संस्कार की रस्म में पहुंचीं, उनके चेहरे पर भी सुशांत के चले जाने का दर्द साफ नजर आया । जब अभिनेत्री सुशांत सिंह के अंतिम दर्शन के लिए पहुंची तो मीडिया के लोगो ने उन्हें कार से आते हुए देख लिया| कार में बैठी कृति ने अपने चेहरे को मास्क से ढका हुआ था, उनकी आंखों में सुशांत के खो जाने की उदासी साफ नजर आ रही थी।
कृति के अलावा अंतिम संस्कार की रस्म में एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर, विवेक ओबेरॉय और फिल्म 'केदारनाथ' के डायरेक्टर अभिषेक कपूर भी नजर आए, सुशांत के अंतिम संस्कार के दौरान मुंबई में बारिश का मौसम भी दिखाई दिया, इसके बावजूद सुशांत को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए कई बॉलीवुड सेलिब्रटी पहुंचे, सुशांत का 34 साल की छोटी सी उम्र में दुनिया से चले जाना उनके फैंस को बहुत ज्यादा निराश कर रहा है ।
सुशांत के अंतिम संस्कार में शामिल हुई बॉलीवुड की बड़ी हस्तियां, कृति सेनन का छलका दर्द
Tuesday, June 16, 2020 12:27 IST


