Bollywood News


सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर फिल्म 'जलेबी' की को राइटर ने किया ये खुलासा!

सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर फिल्म 'जलेबी' की को राइटर ने किया ये खुलासा!
सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को मुंबई स्थित अपने घर में आत्महत्या कर ली| उनकी मौत से फिल्म इंडस्ट्री को बहुत बड़ा धक्का लगा है| सुशांत हमेशा से एक ऐसे अभिनेता रहे जो काफी स्मार्ट थे लेकिन उनका जीवन हमेशा रहस्मयी रहा | उनके आसपास के लोगों का मानना था की वो हमेशा खुश रहने वाले इंसान थे| उनकी मौत के बाद बॉलीवुड टूट गया है|

सभी नामी हस्तियां सुशांत के इस तरह दुनिया से जाने का शोक मना रही है| जिनमे से एक हैं फिल्म 'जलेबी' की लेखिका सुह्रिता सेनगुप्ता जिन्होंने अब सुशांत की कुछ अनसुनी बातो को साँझा किया| 'द नेशनल हेराल्ड' में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा की "सुशांत महेश भट्ट के पास सड़क 2 में एक रोल मांगने के लिए गए थे और बात बन भी गयी थी| सुशांत स्पष्ट बातचीत करने वाले इन्सान थे|"

सुह्रिता सेनगुप्ता ने कहा की उन्हें हमेशा से लगता था की सुशांत डिप्रेसअन में है| सुशांत अपनी दवा भी ठीक समय पर नहीं लेते थे| सुह्रिता ने सुशांत का बारे में आगे बताया की सुशांत ने पिछले साल से अपने आपको बाहरी लोगों के संपर्क से बिल्कुल दूर कर लिया था| उन्होंने कहा की सुशांत को लगता था की कुछ लोग उसे मारने की कोशिश कर रहे है| एक दिन रिया (रिया चक्रबोर्ती - सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड) उनके घर उनके साथ अनुराग कश्यप की फिल्म देख रही थी तभी सुशांत ने अचानक कहा की उन्होंने अनुराग कश्यप की एक फिल्म में काम करने के लिए मना कर दिया था और अब उन्हें लग रहा है की वो उन्हें मारने आने वाले हैं|

सुशांत की ये यह बात सुनकर रिया भी डर गयी थी और उन्होंने सुशांत के साथ अपने रिश्ते को तोड़ लिया था| हालांकि रिया ने सुशांत की बहन का मुंबई आने का इंतज़ार किया ताकि वह सुशांत की देखभाल कर सके|सुशांत की बहन ने उनका ख्याल रखा, लेकिन वो तब भी दवा सही समय पर नहीं ले रहे थे|

End of content

No more pages to load