Bollywood News


एक दिन में 100 बार पाउट करती हैं करीना, फैंस संग शेयर किया फोटो

एक दिन में  100 बार पाउट करती हैं करीना,  फैंस संग शेयर किया फोटो
बॉलीवुड की बेबो यानि करीना कपूर इंस्टाग्राम पर आने के बाद से वह एक के बाद एक अपने नए लुक की फोटो अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अभिनेत्री करीना ने इसी साल इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट बनाया था, कुछ समय पहले करीना ने अपना बिना मेकअप लुक इंस्टाग्राम पर शेयर किया था । इस फोटो का बैकग्राउंड देख कर लग रहा है कि ये फोटो उन्होंने जिम में वर्कआउट करते समय क्लिक की है।

अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किये गए फोटो में करीना न केवल बिना मेकअप के नजर आ रही हैं बल्कि उन्होंने कैप्शन में जो लिखा है, वो भी दिलचस्प है। अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा कि "मुझे लगता है कि मेरे होठ सबसे ज्यादा वर्कआउट करते हैं, मुझे लगता है कि मैं एक दिन में कम से कम 100 पाउट तो करती ही हूँ "। देखिये बेबो का पाउट वाला पोज़ -



कुछ दिन पहले करिश्मा कपूर ने अपनी और करीना की बचपन की तस्वीर शेयर की थी, फोटो में करिश्मा और करीना बहुत क्यूट लग रही हैं। अगर करीना कपूर के फ़िल्मी प्रोजेक्ट कि बात करें तो, वे जल्द अद्वैत चंदन निर्देशित फिल्म 'लाल सिंह चड्डा' में आमिर खान के साथ अपने फैंस को एंटरटेन करती नजर आएंगी| इसके अलावा शशांक घोष निर्देश फिल्म 'वीरे दी वेडिंग 2 ' में भी करीना दर्शकों का मनोरंजन करती दिखाई देंगीं।

End of content

No more pages to load