Bollywood News


शेखर कपूर ने कहा मुझे पता था सुशांत सिंह राजपूत का दर्द, मौत पर किया बड़ा खुलासा

शेखर कपूर ने कहा मुझे पता था सुशांत सिंह राजपूत का दर्द, मौत पर किया बड़ा खुलासा
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या की खबर ने सभी को हैरान कर दिया है | पुलिस को उनका शव 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित उनके फ्लैट में मिला था | हालांकि अभी तक आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है| इस खबर से बॉलीवुड में शोक की लहर है|

इस बीच मशहूर फिल्म निर्देशक शेखर कपूर ने सुशांत के जाने का दर्द बयान किया है | शेखर ने ट्वीट कर अफसोस जताया कि मुझे सारी उम्र इस बात का अफ़सोस रहेगा की मैं आखिरी के 6 महीने सुशांत सिंह राजपूत के टच में क्यों नहीं रहा| देखिये ट्वीट -



उन्होंने ट्वीट कर सुशांत के जाने का दुख व्यक्त किया| उन्होंने लिखा, 'मुझे पता था कि आप किस दर्द से गुजर रहे हैं.| मुझे उन लोगों की कहानी पता है, जिन्होंने तुम्हें इतनी बुरी तरह धोखा दिया कि तुमने रोने के लिए मेरे कंधे का साहारा लिया था|' शेखर कपूर अपनी फिल्म 'पानी' के लिए सुशांत सिंह राजपूत को कास्ट करने वाले थे, फिल्म को लेकर काफी काम भी हो चुका था, सुशांत का नाम फाइनल था, लेकिन कुछ कारणों से यशराज फिल्म्स ने इस प्रोजेक्ट को रोक दिया और ये फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज नहीं हो पाई| जिसके बाद से सुशांत बहुत निराश थे|

आज मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा है| अंतिम संस्कार से ठीक पहले एक खास पूजा कराई जाएगी, जिसे पंचक पूजा कहा जाता है| गरुड़ पुराण के मुताबिक अगर किसी पंचक में किसी की मौत जो जाए तो उसके साथ ये विपदा उसके परिवार के पांच लोगों पर भी आती है|

End of content

No more pages to load