Bollywood News


सुशांत सिंह राजपूत की भाभी ने भी तोडा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

सुशांत सिंह राजपूत की मौत से बॉलीवुड में शोक की लहर है| उनकी मौत से जहां परिवार अभी उभेर नहीं पाया था, वही उनके परिवार के लिए एक ओर दुःख भरी खबर आ रही हैं| सुशांत की भाभी सुशांत की मौत का दर्द सह नहीं सकी और उनकी भी मौत हो गयी|

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सुशांत सिंह राजपूत की भाभी सुधा देवी को एक्टर के निधन से सदमा लगा था. इसके साथ ही बताया जा रहा है कि सुशांत के असामयिक निधन के बारे में पता चलने के बाद सुधा देवी ने खाना खाना बंद कर दिया था| बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत अपने परिवार के काफी करीब थे| जब एक्टर के पिता को फोन पर उनके निधन के बारे में पता चला तो वह भी बिल्कुल टूट गए थे|

वे उनके चचेरे भाई की पत्नी थी और सुशांत के गांव में उनके पड़ोस में ही रहती थी| सोमवार की शाम 5 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया| इससे पहले सोमवार को मुंबई के विले पार्ले में सुशांत सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया गया था| उनके अंतिम संस्कार में उनको साथ काम करने वाले एक्टर और उनके दोस्त भी पहुंचे|

End of content

No more pages to load