Bollywood News


अनुष्का ने विराट के होते हुए बनाए नए दोस्त, फैंस के साथ किया फोटो शेयर

अनुष्का ने विराट के होते हुए बनाए नए दोस्त, फैंस के साथ किया फोटो शेयर
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने कोरोना के कारण हुए लॉकडाउन में पति विराट कोहली के साथ मिलकर समय बिता रही हैं| दोनों अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो शेयर करके लोगों को कोरोना वायरस के प्रति सचेत करते नजर आते हैं तो कभी वे अपने चाहने वालों को मजेदार तरिके से एंटरटेन करते हैं। लेकिन अब अनुष्का शर्मा ने विराट के अपने साथ होते हुए भी घर के अंदर ही और दोस्त भी बना लिए हैं। अपने नए दोस्तों के बारे में जानकारी देते हुए अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ एक पोस्ट शेयर किया है।

अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक फोटो शेयर की है जिसमे वे पेड़ पौधों के पास बैठी नजर आ रही हैं। अनुष्का प्रकृति से बहुत प्यार करती हैं, इसीलिए घर पर भी उन्होंने बहुत सारे गमले लगा रखे हैं। अनुष्का रोज़ाना इनकी देखभाल करती हैं, उनके द्वारा शेयर की गई तस्वीर में देखा जा सकता है कि बालकनी का ग्रीन -ग्रीन पौधों के साथ अच्छा इस्तेमाल किया गया है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ''मैं और मेरे दोस्त ''। देखिये अभिनेत्री द्वारा शेयर की गई तस्वीर -

View this post on Instagram

Me and my buddies 🌱🌱🌱

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on



अनुष्का शर्मा काफी समय से फिल्मों में नजर नहीं आ रही हैं| उन्हें आखरी बार सिल्वरस्क्रीन पर आनंद एल रॉय के निर्देशन में बनी फिल्म 'ज़ीरो' में देखा गया था। अनुष्का ने प्रोडक्शन की दुनिया में भी कदम रख लिया है, हाल ही में अनुष्का शर्मा के प्रोड्क्शन में बनी वेब सीरीज 'पाताल लोक' रिलीज हुई थी। इस वेब सीरीज को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला, परन्तु सीरीज में कुछ सीन्स के चलते फिल्म कंट्रोवर्सी में आ गई थी। आने वाले समय में अनुष्का प्रोसित रॉय निर्देशित फिल्म 'झूलन गोस्वामी बायोपिक' में महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी का किरदार निभाती हुई नजर आएगीं, अभिनेत्री के फैंस को उनकी आने वाली फिल्म का इंतज़ार रहेगा।

End of content

No more pages to load