Bollywood News


बेटी के साथ अक्षय कुमार के गाने पर रवीना टंडन ने किया डांस

बेटी के साथ अक्षय कुमार के गाने पर रवीना टंडन ने किया डांस
बॉलीवुड एक्टर्स रवीना टंडन सोशल मीड‍िया पर काफी एक्टिव दिखाई देती हैं, वे अपने अकाउंट पर वीड‍ियोज ही शेयर नहीं करतीं बल्क‍ि अपनी बातें भी लोगों के साथ साझा करती हैं। कोरोना महामारी के कारण लगे लॉकडाउन के समय में बॉलीवुड सलेब्रटीज़ के वीड‍ियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।

श‍िल्पा शेट्टी, दिशा पाटनी के बाद अब रवीना टंडन ने अपनी बेटी राशा के साथ एक मजेदार वीड‍ियो साझा किया है, इस वीड‍ियो में रवीना अपनी बेटी के साथ फिल्म 'हाउसफुल 4 ' के बाला गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं, यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

अभिनेत्री रवीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस ट‍िकटॉक वीड‍ियो को शेयर किया है, इससे पहले भी वह अपने वीड‍ियोज में बेटी के साथ डांस करती देखी जा चुकी हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए रवीना ने लिखा था, 'इस सॉन्ग को सुनकर बड़ी हुई, कभी नहीं सोचा था कि इसकी लिप सिंक करने का मौका मिलेगा.'। देखिये वीडियो -

View this post on Instagram

#justphorphun ! 🤪

A post shared by Raveena Tandon (@officialraveenatandon) on



कुछ दिनों पहले रवीना ने लॉकडाउन के समय में पान की दुकानें खोलने पर लोगों को खूब सुनाया था, उन्होंने कोरोना वायरस को लेकर भी सावधान रहने का संदेश फैंस के साथ साझा किया है। रवीना ने अपने करियर की शरुआत 2001 में आई फिल्म 'पत्थर के फूल' से की थी, उस साल रवीना को फिल्मफेयर न्यू फेस के ऑवर्ड से जवाजा गया था।

End of content

No more pages to load