Bollywood News


आयुष्मान-ताहिरा डेटिंग के पहले साल से कर रहे सोशल डिस्टेंसिंग, देखिये थ्रोबैक फोटो

आयुष्मान-ताहिरा डेटिंग के पहले साल से कर रहे सोशल डिस्टेंसिंग, देखिये थ्रोबैक फोटो
आयुष्मान खुराना संग वाइफ ताहिरा कश्यप ने एक बेहद पुरानी तस्वीर शेयर की है| यह फोटो उन दिनों की है जब दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू ही किया| आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप लॉकडाउन में एक दूसरे की कंपनी खूब एंजॉय कर रहे हैं, आयुष्मान जहां एक तरफ अपने गानों और शायरियों के जरिए दर्शकों का दिल जीत रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ ताहिरा कश्यप भी प्रशंसकों के लिए अपनी और आयुष्मान की खूबसूरत फोटोज़ कभी इमोशनल पोस्ट तो कभी फनी वीडियोज शेयर करती नज़र आ रही है| मगर हाल ही में ताहिरा ने अपनी और आयुष्मान की एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है जो दर्शाती है कि कपल एक दशक पहले से ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं|

लाइव हिन्दुस्तान की एक रिपोर्ट के मुताबिक़ ताहिरा कश्यप ने अपनी डेटिंग के बारे में बात करते हुए एक पुराने इंटरव्यू में कहा था कि "हम लोग चंडीगढ़ में रहते थे| वो अनुभव जरा अलग था. उस दौरान हम लोग काफी स्लो थे और काफी ज्यादा शर्मीले भी थे| हम दोनों इकठे पढते थे 60 स्टूडेंट्स का बैच था जब मैं पहली बार आयुष्मान से मिली थी. मुझे लगा था कि उसका नाम अभिषेक है| हम दोनों में खास दोस्ती होने के बावजूद हम एक दुसरे से दूर बेठते थे, इसलिए कह सकते है की हम शुरू से ही सोशल डिसटेंसिंग का पालन करते हैं"|

दोनों की ये तस्वीर आज कल के माहौल से ज्यादा सरोकार रखती है| कोरोना वायरस की वजह से सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखा जा रहा है| ताहिरा कश्यप ने अपनी और आयुष्मान की एक थ्रोबैक जो शादी से पहले की है शेयर की है| इसमें आयुष्मान ब्लू प्रिंटेड शर्ट में हैं और ताहिरा गाढ़े हरे रंग की लॉन्ग ड्रेस पहने नजर आ रही हैं| तस्वीर में दोनों थोड़ी दूरी पर बैठे हैं| ऐसे में ताहिरा और आयुष्मान की ये तस्वीर सोशल डिस्टेंसिंग का बढ़ियां उदाहरण है.था

End of content

No more pages to load