Bollywood News


धर्मेंद्र ने सुशांत के सुसाइड की खबर पर इमोशनल होकर कही हये बात

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड करने के बाद हिंदी सिनेमा जगत में सन्नाटा सा छा गया है। बॉलीवुड के सभी सलेब्रिटी सुशांत को याद करके सोशल मीडिया पर संदेश शेयर करके अपना दुःख प्रकट कर रहे हैं। अभिनेता के द्वारा एकदम से सुसाइड करना लोगों को हैरान कर रहा है और कुछ ना कुछ ना सोचने पर मजबूर कर रहा है। ऐसे में हिंदी सिनेमा के आयरन मैन धर्मेंद्र को भी इस घटना का बहुत दुःख हुआ है। उन्होंने सुशांत की मौत पर अपना दुख जाहिर किया है और पूरे बॉलीवुड पर निशाना साधा है।

धर्मेंद्र ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर एक पोस्ट लोगों के साथ शेयर कर अपना दुःख बयान करते हुए लिखा कि, ''प्यारे सुशांत, ना फिल्म देखी ना कभी तुमसे मिला... पर तुम्हारे अचानक चले जाने से बहुत दुखी हूँ। यह प्यारी सी खूबसूरत फिल्मी दुनिया बेहद कष्दायी है। मैं तुम्हारा असहनीय कष्ट महसूस कर सकता हूँ । मैं आपके परिवार और दोस्तों का दुख बहुत अच्छे से समझ सकता हूँ।" देखिये उनके द्वारा शेयर किया गया संदेश -



धर्मेंद्र से पहले अमिताभ बच्चन ने भी सुशांत पर एक पोस्ट लिखकर अपना दुख जताया था। उन्होंने अपने पोस्ट में सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपनी मुलाकात और उनकी शख्सियत का जिक्र किया। अमिताभ ने लिखा...क्यों..क्यों...क्यों... क्यों' सुशांत सिंह राजपूत क्यों? आपने अपनी जिंदगी खत्म क्यों कर ली? आप प्रतिभाशाली अभिनेता थे। बिना कुछ कहे, बिना कुछ मांगे हमेशा के लिए सो गए... क्यों ? सुशांत सिंह की मौत की खबर सुनकर हर कोई हैरान रह गया था, कई लोगों ने सोशल मीडिया पर सुशांत की मौत के ऊपर सवाल भी खड़े किए हैं।

End of content

No more pages to load