Bollywood News


ऋतिक रॉशन पर मुंबई पुलिस ने साझा किया मज़ेदार मीम

ऋतिक रॉशन पर मुंबई पुलिस ने साझा किया मज़ेदार मीम
कोरोना महामारी के बीच में मुंबई पुलिस लोगों की हर संभव मदद कर रही है| मुंबई पुलिस ने चोरों को लेकर बॉलीवुड मूवी फिल्म धूम 2 के एक दृश्य को साँझा करते हुए एक ट्वीट किया है| धूम 2 में अभिषेक बच्चन और ऋतिक रॉशन ने काम किया था|

इसमें अभिषेक ने पुलिस और ऋतिक रोशन ने चोर का किरदार निभाया था | मुंबई पुलिस ने इन दोनों कलाकारों से जुड़ा एक डायलाग ट्विटर पर साँझा किया है 'चोर अगर चोरी नहीं करेगा तो पुलिस क्या करेगी '| इस पर मुंबई पुलिस ने ट्वीट करके कहा की 'मुंबई का नाम रोशन करेगी'| मुंबई पुलिस के इस ट्वीट को लोग बहुत पसंद कर रहे है|



मुंबई पुलिस ने कुछ दिनों पहले कोरोना वायरस के समय में सितरों द्वारा की जानेवाली मदद की प्रंशसा भी की थी| हाल ही में ऋतिक रॉशन ने मुंबई पुलिस की मदद की थी, जिसकी मुंबई पुलिस ने तारीफ भी की थी|

मुंबई पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिये ऋतिक की इस मदद की जानकारी भी दी| मुंबई पुलिस ने अपने ट्वीट में लिखा था, 'मुंबई पुलिस के ऑन ड्यूटी अधिकारियों के लिए हैंड सेनिटाइजर्स भिजवाने के लिए ऋतिक आपका धन्यवाद। हमारे फ्रंटलाइन वॉरियर्स की सुरक्षा के लिए आपके द्वारा दिए गए योगदान के लिए हम आपके आभारी हैं।'

वहीं इस ट्वीट के जवाब में ऋतिक रॉशन ने भी ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था, 'हमारे पुलिस बलों का आभार, जिन्होंने हमारी सुरक्षा को अपने हाथों में ले लिया है। सुरक्षित रहें। हमारी सुरक्षा के लिए मैदान में जुटे सभी कोरोना योद्धाओं को मेरा प्यार और सलाम।

End of content

No more pages to load