Bollywood News


बीमार मां के इलाज के नहीं थे एक्ट्रेस के पास पैसे, खिलाडी कुमार ने की मदद

बीमार मां के इलाज के नहीं थे एक्ट्रेस के पास पैसे, खिलाडी कुमार ने की मदद
कोरोना महामारी के कारण हुए लॉकडाउन की वजह से कई लोगों की आर्थिक स्थिति बहुत खराब हो चुकी है, बिना किसी की सहायता लिए उनका गुजारा बड़ी मुश्किल से हो पा रहा है। हाल ही में एक्ट्रेस रेणुका शहाणे ने अपनी एक दोस्त की आर्थिक स्थिति अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की, जो आर्थ‍िक रूप से बिल्कुल कमजोर हो गयी है, उसके पास अपनी बीमार मां का इलाज कराने के भी पैसे नहीं हैं। ऐसे में बॉलीवुड अभिनेता 'अक्षय कुमार' को रेणुका के द्वारा शेयर किए गए पोस्ट के बारे में जानकारी मिली और उन्होंने उसी समय एक्ट्रेस की दोस्त नुपुर अलंकार की सहायता करने के लिए हाथ बढ़ाया।

आज तक की एक रिपोर्ट के मुताबिक बॉलीवुड अभिनेता 'आशुतोष राणा' की पत्नी एक्ट्रेस रेणुका ने सोशल मीडिया पर बॉलीवुड अभिनेता का आभार प्रकट किया और उन्होंने उनकी तारीफ कर उन्हें एक एंजल का दर्जा दिया। रेणुका ने शेयर की गयी पोस्ट में कहा कि - मैं उन सभी की बहुत आभारी हूँ, जिन्होंने इस कठिन समय में मेरी दोस्त नुपुर कि मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। अक्षय कुमार के लिए उन्होंने कहा कि बॉलीवुड के एक एंजल ने उनकी दोस्त की इतनी ज्यादा मदद करी है कि अब वह आराम से अपनी माँ का इलाज करवा सकती है। देखिये रेणुका द्वारा की गयी पोस्ट -







अगर रेणुका की दोस्त 'नुपुर' के बारे में बात करें तो वह टीवी सीरियल्स 'प्राण जाए पर वचन ना जाए', 'घर की लक्ष्मी बेटियां', 'इस प्यार को क्या नाम दूं' और 'एक बार फिर' जैसे डेली शोज़ का हिस्सा रह चुकी हैं। बॉलीवुड बभिनेता अक्षय कुमार इससे पहले भी कई बार किसानों, सैनिकों और गरीब लोगों की मदद के लिए आगे आ चुके है।

अगर खिलाडी कुमार के फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो आने वाले समय में वे रोहित शेट्टी निर्देशित 'सूर्यवंशी', चंद्रप्रकाश द्विवेदी निर्देशित 'पृथ्वीराज' , रंजीत तिवारी निर्देशित 'बेल -बॉटम ' और सबीना खान निर्देशित फिल्म 'राउडी राठौर 2 ' में अपने फैंस को एंटरटने करते नजर आएगें। अक्षय के फैंस उनकी आने वाली सभी फिल्मों का बड़ी उत्सुकता से इंतज़ार कर रहे हैं।

End of content

No more pages to load