Bollywood News


सुष्मिता और ऐश्वर्या बहुत अलग हैं, लेकिन उनकी गर्मजोशी देखने लायक है: चंद्रचूर सिंह

सुष्मिता और ऐश्वर्या बहुत अलग हैं, लेकिन उनकी गर्मजोशी देखने लायक है: चंद्रचूर सिंह
अभिनेता चंद्रचूर सिंह एक बार फिर से अपने बहुप्रतीक्षित अभिनय की झलक दिखाने के लिए लौट रहे है, जिन्होंने हॉटस्टार स्पेशल के साथ अपना ओटीटी डेब्यू किया - आर्या में कोई और नहीं बल्कि सुष्मिता सेन मुख्य भूमिका में है। तेज की भूमिका का व्याख्यान करते हुए चंद्रचूर ने शो में सुष्मिता सेन के ऑन स्क्रीन पति की भूमिका निभाई है। इस साल चन्द्रचूर सिंह की फिल्म जोश को भी 20 साल पूरे हो चुके है जिसमे उनके साथ सुष्मिता की समकालीन ऐश्वर्या राय थी।

उनसे सुष्मिता और ऐश्वर्या के साथ काम करने के बारे में पूछने पर वह कहते हैं, "ऐश्वर्या के साथ काम करने के लिए पूर्ण प्रसन्नता थी। वह पूरी तरह से पेशेवर थीं और ऐसी व्यक्ति है जो हमेशा अपने पैरों को जमीन पर रखतीहै। उस अनुभव को 20 साल हो चुके हैं और अब सुष्मिता सेन के सामने मेरा डिजिटल डेब्यू हो रहा है जो वाकई में अद्भुत है। यह अनुभव और इसके बारे में सब कुछ नसीब ही था कि यह सब कुछ कैसे हुआ और कितनी खूबसूरती से आर्या ने आकार लिया है। सुष्मिता और मैं कई साल पहले एक साथ काम करने वाले थे, लेकिन दुर्भाग्य के कारण ऐसा कभी नहीं हुआ, और अब मुझे पता चला है ऐसा क्यों हुआ। क्योंकि हम एक साथ आर्या करने वाले थे। सुष्मिता आर्या के किरदार को बहुत अच्छी तरह से ग्रहण करती है, अपनी कमजोरियों के साथ अपने व्यक्तित्व के लिए एक अनूठा दृष्टिकोण लाने का प्रबंधन करती है। उनके साथ काम करना अविश्वसनीय रहा है। वह पूरे सेट को अपनी गर्मजोशी और अपनी उपस्थिति से कवर कर लेती है और यह सुनिश्चित करती है कि वह सभी के लिए खुशी का कारण है। ऐश्वर्या और सुष्मिता दोनों ही बहुत अलग हैं लेकिन एक बात समान है - उनकी गर्मजोशी।"


राम माधवानी द्वारा निर्देशित, सह-कलाकार नामित दास, सिकंदर खेर और अन्य के साथ, 19 जून को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आर्या का प्रीमियर होगा।

End of content

No more pages to load