Bollywood News


अभिषेक ने किया पिता अमिताभ के साथ पहली बार काम करने का अनुभव साझा

अभिषेक ने किया पिता अमिताभ के साथ पहली बार काम करने का अनुभव साझा
अभिषेक बच्चन आज अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन की फिल्म 'बंटी और बबली ' को 15 साल पूरे हो गए| इस मौके पर अभिषेक ने अपने पिता के साथ पहली बार काम करने का तजुर्बे को याद किया| लाइव हिन्दुस्तान की एक रिपोर्ट के मुताबिक़ उन्होंने कहा की "साल 2005 में मेरी अपने पिता के साथ दो फिल्मे रिलीज़ हुई| एक फिल्म थी बंटी और बबली और दूसरी थी सरकार" |

उन्होंने कहा की "यह साल मेरे लिए बहुत ख़ास था क्यूंकि मै अपने पिता के साथ जिनका मै बहुत बड़ा फैन भी था, पहली बार काम कर रहा था"| अभिषेक ने कहा की "ये किसी सपने से कम नहीं था| इसके इलावा मेरी इस साल पांच फिल्मे रिलीज़ हुई थी, जिनमे बंटी और बबली , सरकार, दस, ब्लफ मास्टर, अंतरमहल शामिल थी"| इन फिल्मों में उनकी एक्टिंग को बहुत सरहाया गया था|



अभिषेक बच्चन को फिल्म इंडस्ट्री में 20 साल हो गए है| उनकी पहली फिल्म ज़े. पी दत्ता की रिफ्यूजी थी, जिनमे उनके साथ करीना कपूर ने काम किया था| उन्होंने कहा की साल 2005 मेरे लिए ख़ास था क्योंकि इस साल मेरी कई बड़ी फिल्मे रिलीज़ हुई थी|

End of content

No more pages to load