Bollywood News


नेहा कक्कड़ ही नहीं ये पांच सिंगर भी हैं खूबसूरत, देती हैं एक्ट्रेसेस को टक्कर

नेहा कक्कड़ ही नहीं ये पांच सिंगर भी हैं खूबसूरत, देती हैं एक्ट्रेसेस को टक्कर
फिल्मी दुनिया के सारे सितारे स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक में दिखते हैं। [पुराने समय में सिर्फ एक्टर, एक्ट्रेस ही ग्लैमरस दिखते थे लेकिन आजकल के दौर में खासतौर पर एक्ट्रेसेस की खूबसूरती की बात ही निराली होती हैं। इसके साथ साथ कुछ बॉलीवुड की गायिकाएं भी ऐसी हैं जो गायकी के साथ स्टाइल में आगे रहती हैं।

1. सोनू ककड़ - नेहा कक्कड़ की बहन सोनू कक्कड़ भी कुछ कम खूबसूरत नही हैं। अपनी बहन की तरह ही वह भी स्टाइल और खूबसूरती में सबको पीछे छोडती हैं। बहुत कम उम्र से ही गायकी की दुनिया में आने वाली सोनू बॉलीवुड की मशहूर प्लेबैक सिंगर हैं।



2 कनिका कपूर- कनिका कपूर आज फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी गायिका है| 'बेबी डॉल ' गाने से मशहूर हुइ कनिका ख़ूबसूरती में भी किसी से काम नहीं है| नीली आंखों की मालकिन कनिका कई सारे ब्रांड्स को भी इंडोर्स करते दिखती हैं। उनकी स्टाइल और खूबसूरती कनिका की गायकी और मदहोश कर देने वाली आवाज में चार चांद लगाने का काम करती है।



3. नीति मोहन - स्टूडेंट ऑफ द ईयर के गाने 'इश्क वाला लव' से मशहूर होने वाली नीति मोहन की उम्र 40 साल है। लेकिन अभी भी आप उनकी खूबसूरती और स्टाइल को देख हैरान रह जाएंगे। नीति की सुरीली आवाज के साथ ही उनकी खूबसूरती का जादू भी फैंस पर चढ़कर बोलता है।



4. तुलसी कुमार -इनको बहुत सारे चार्टबस्टर गाना गाने वाली गायिका के तौर पैर पहचाना जाता है| तुलसी कुमार की आवाज के सभी दीवाने हैं। लेकिन अपनी गायिकी के साथ साथ तुलसी कुमार बेहद खूबसूरत भी है|



5. मोनाली ठाकुर - बड़ी-बड़ी आंखों वाली मोनाली ठाकुर को देखकर उनका कोई भी फैन हो जाएगा। सुरीली आवाज की मालकिन मोनाली बेहद खूबसूरत हैं और फैंस उनके लुक्स को देखकर दीवाने हो जाते हैं।



इन सिंगर्स की खूबसूरती ऐसी है कि पर्दे पर आने पर फैन इनके दीवाने हो जाते हैं। इनमें से सबसे ज्यादा मशहूर नेहा कक्कड़ हैं। जो अपनी सुरीली आवाज के साथ ही खूबसूरती और स्टाइल की वजह से लोगों के दिलों पर राज करती हैं। अक्सर ही रियलिटी शो में नजर आने वाली नेहा कक्कड़ की आवाज़ जितनी खूबसूरत हैं, वह देखने में भी उतनी ही खूबसूरत है|

End of content

No more pages to load