Bollywood News


गलवान घाटी में जवानों की शहादत को बॉलीवुड सेलिब्रिटीज़ ने किया सलाम

गलवान घाटी में जवानों की शहादत को बॉलीवुड सेलिब्रिटीज़ ने किया सलाम
भारत की पूर्वी लद्दाख गलवान घाटी में नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर भारत और चीनी सैनिकों के बीच सोमवार रात को आपस में हिंसक झड़प हो गई, जिसमे भारत के 20 जवान शहीद हो गए | जवाब में भारत ने भी चीन के 40 से ज्यादा सैनिकों को मार गिराया है। भारतीय सैनिकों की शहीदी पर बॉलीवुड सलेब्रिटी ने सोशल मीडिया का प्रयोग करते हुए गलवान घाटी में शहीद हुए जवानों को अपनी अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि दी है।

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा - 'ज़रा आँख में भर लो पानी ; जो शहीद हुए हैं उनकी , ज़रा याद करो क़ुर्बानी'। हमारी रक्षा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान दे दिया, हम आप लोगों के हमेशा आभारी रहेगें , जय हिन्द। देखिये बिग बी के द्वारा शेयर की गई पोस्ट -



अभिनेता अक्षय कुमार ने भी सैनिकों के प्रति अपनी सवेंदना प्रकट करते हुए ट्वीट किया कि , 'गलवान घाटी में हमारे बहादुरों की मौत से गहरा दुख हुआ, देश के लिए उनकी अमूल्य सेवा के लिए हम सदैव उनके ऋणी रहेंगे. उनके परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना'। देखिये अभिनेता का ट्वीट -



हिंदी फिल्म निर्देशक 'महेश भट्ट' ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि , ''ऐ मेरे वतन के लोगों, जरा आंख में भर लो पानी जो शहीद हुए हैं उनकी जरा याद करो कुर्बानी...''। देखिये ट्वीट -



इस समय चीन और भारतीय सेना के बीच हुई हिंसा के चलते हिमाचल प्रदेश से सटी चीनी सीमा के इलाकों में हाई अलर्ट घोषित किया गया है, इससे पहले भी कई बॉलीवुड सेलिब्रेटी ने सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या पर अपना दुःख प्रकट किया था और कहा था कि हिंदी सिनेमा से एक प्रतिभावान और युवा कलाकार इस दुनिया को अलविदा कह गया है।

End of content

No more pages to load