Bollywood News


बॉलीवुड से एक और बुरी खबर, अभिनेता अली फजल की माँ का निधन

बॉलीवुड से एक और बुरी खबर, अभिनेता अली फजल की माँ का निधन
हिंदी सिनेमा से एक और दुखद खबर सामने आई है, अभिनेता अली फजल की माँ का बुधवार की सुबह निधन हो गया है | उनकी माँ उत्तरप्रदेश के लखनऊ जिले में रहती थी, अभिनेता की माँ की तबियत अचानक से खराब हो गयी और उसी समय उनका देहांत हो गया|

अली फज़ल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर अपना दुःख लोगों के साथ साझा किया, उन्होंने लिखा कि ''मैं आपके लिए जीऊंगा, आपकी याद आएगी अम्मा, यहीं तक था हमारा साथ. आप मेरी क्रिएटिविटी का कारण थी| मेरा स बकुछ थी, आगे मेरे पास शब्द नही हैं"' | देखिये अभिनेता द्वारा किया गया दुखद पोस्ट -



अगर अली के फ़िल्मी सफर की बात करें तो उन्होंने 2009 में आई फिल्म '3 इडियट्स' से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। इसके बाद वे 'फुकरे', 'बॉबी जासूस','सोनाली केबल', 'बात बन गई' और 'खामोशियाँ' जैसी फिल्मों में अपने चाहने वालों को एंटरटने करते नजर आए। अभिनेता की पहली हॉलीवुड फिल्म 'फ़ास्ट एंड फ्यूरियस 7 ' में भी दर्शकों ने उनके किरदार की खबू सराहना की थी। आने वाले समय में अली, प्रकाश राज निर्देशित फिल्म ' तड़का ' में अपने फैंस का मनोरंजन करते नजर आएगें।

End of content

No more pages to load