Bollywood News


शिवगामी देवी उर्फ़ 'राम्या कृष्णन' ने बताया की वो क्यों बॉलीवुड से हुई दूर

शिवगामी देवी उर्फ़ 'राम्या कृष्णन' ने बताया की वो क्यों बॉलीवुड से हुई दूर
सुपरहिट फिल्म 'बाहुबली 'में शिवगामी देवी का रोल करने वाली अभिनेत्री राम्या कृष्णन ने नब्बे के दशक में कई हिंदी हिट फिल्मों में काम किया था| राम्या ने 'खलनायक'. 'क्रिमिनल', 'शपथ', और 'बडे मियाँ छोटे मियाँ' जैसी हिट फिल्मों में काम किया था|

जब आईएएनएस ने उनके बॉलीवुड से ब्रेक लेने का कारण पूछा तो राम्या ने कहा की 'मैंने ब्रेक नहीं लिया '| उन्होंने कहा की मेरी फिल्मे अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही थी, इसलिए मैंने बॉलीवुड में काम करना बंद कर दिया | इसके विपरीत मुझे साउथ से अच्छी फिल्मों का ऑफर मिल रहा था, इसलिए मैंने वहां काम करना ही सही समझा| राम्या कृष्णन बताया की वह अमिताभ के साथ एक हिंदी- तमिल फिल्म में काम करने वाली थी, लेकिन यह प्रोजेक्ट बीच में ही रुक गया राम्या ने कहा की वह इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित थी, लेकिन यह प्रोजेक्ट किसी कारण फ्लोर पर नहीं आ सका|

उन्होंने कहा की लेकिन अभी उनकी तमिल - हिंदी फिल्म आने वाली है, जिसमे उनके साथ देवरकोंडा और अनन्या पाण्डेय है|उन्होंने बताया की यह कारण जोहर की सह -निर्मित फिल्म है| इसके निर्देशक पूरी जगननाथ हैं| राम्या कृष्णन ने कहा की यह फिल्म भी दूसरी बाहुबली होने वाली है| यह फ़िल्म 50 प्रतिशत पूरी हो चुकी है| अभिनेत्री की वेब सीरीज 'क्वीन ' वर्तमान में जी टीवी पर प्रसारित हो रही है|

End of content

No more pages to load