Bollywood News


सलमान खान ने गलवान घाटी शहीदों के लिए लिखा 'यह बलिदान बेकार नहीं जाएगा'

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हुई हिंसक झड़प में शहीद हुए 20 भारतीय जवानों को ट्वीट के जरिये अपनी श्रद्धांजलि दी है। सलमान खान के द्वारा किया गया यह ट्वीट लोगों को खूब पसंद आ रहा है और अभिनेता के फैन्स उनकी जमकर सराहना कर रहे हैं।

अभिनेता सलमान खान ने सेना के जवानों को लेकर अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि ''मेरा दिल उन बहादुर जवानों के लिए भारी है जिन्होंने गलवान घाटी में अपनी जान गंवाई, यह बलिदान बेकार नहीं जाएगा, उनके परिवारों वालों का दुःख में समझ सकता हूँ और मैं भी उनके दुःख में शामिल हूँ। जय हिंद. हम भारतीय सेना के साथ हैं''। देखिये अभिनेता द्वारा किया गया ट्वीट -



सलमान को आखरी बार सिल्वर स्क्रीन पर प्रभु देवा निर्देशित फिल्म 'दबंग 3 ' में देखा गया था, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा चल नहीं पाई थी। आने वाले समय में सलमान खान, रोहित नय्यर निर्देशित ' बुलबुल मैरिज हॉल ', प्रभु देवा निर्देशित ' राधे योर मोस्ट वॉन्टेड भाई ' और रैमो डिसूजा निर्देशित फिल्म 'डांसिंग डैडी ' जैसी फ़िल्मों में अपने अलग -अलग किरदारों से फैंस को एंटरटेन करते नजर आएगें। अभिनेता के फैंस उनकी आने वाले सभी फ़िल्मों का बड़ी उत्सुकता से इंतज़ार कर रहे हैं।

End of content

No more pages to load