Bollywood News


सुशांत के मौत के बाद करण जोहर, सलमान खान समेत इन सितारों के फॉलोअर्स में आई भरी कमी

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनके फैन्स में बहुत गुस्सा है और अब फिल्म इंडस्ट्री में हो रही गुटबाजी पर नई बहस शुरू हो गयी है| इससे पहले एक्ट्रेस कंगना रानौत भी फिल्म इंडस्ट्री में होने वाली गुटबाजी पर बयान दे चुकी है और अब इस कहानी में एक नया मोड़ आता दिख रहा है|

सुशांत के फैन्स ने अब इन्स्टाग्राम पर करण जोहर, अलिया भट्ट, सलमान खान, और सोनम कपूर का बहिष्कार करना शुरू कर दिया है| इन्सटाग्राम पर इन चारो को फॉलो करने वालो की संख्या में बीते दिनों में भारी भरी गिरावट आई है|

एक न्यूज़ पोर्टल के अनुसार अलिया भट्ट के इन्सटाग्राम के फॉलोअर्स 11 मिलियन से घटकर 10.8 मिलियन रह गए है वही अगर करण जोहर के फॉलोअरस 48 .3 से घटकर 48.4 रह गए है| वही अगर सोनम कपूर और सलमान की बात की जाये तो उनके भी सोशल मीडिया फॉलोअर्स में भरी कमी आई है|

यहा हेरान करने वाली बात यह है कि सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु होने के बावजूद उनके इन्सटाग्राम फॉलोअरस की संख्या 9 मिलियन से बढ़कर 11.8 मिलियन हो गयी है| वही सोशल मीडिया पर सुशांत को सपोर्ट करने वाली अभिनेत्री कंगना रानौत की फैन फॉलोइंग काफी बढ़ गयी है| कंगना की फैन फॉलोइंग 2 मिलियन से बढकर कुछ ही दिनों में 3.6 मिलियन हो गयी है|

सुशांत सिंह राजपूत की मौत उनके फैन्स के लिए बहुत बढ़ा धक्का है | उनके फैन्स यह दुःख बर्दाश्त नहीं कर पा रहे है| सुशांत सिंह राजपूत ने छोटे परदे से अपने कैरिएर की शुरुआत की थी| अब फिल्मों में भी उनको एक के बाद एक सफलता मिल रही थी और उनकी एक्टिंग को बहुत पसंद किया जा रहा था| उनको आखिरी बार नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित मूवी 'छिछोरे ' में देखा गया था, जिसको दर्शको ने बहुत पसंद किया था|

End of content

No more pages to load