अक्षय कुमार के फैंस उनकी आने वाली फिल्म 'सूर्यवंशी' के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पहले ये फिल्म मार्च महीने में रिलीज होने वाली थी, परन्तु कोरोना महामारी और लॉकडाउन के कारण इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। इस फिल्म में अक्षय के अलावा, अजय देवगन, रणवीर सिंह और कैटरीना कैफ भी लोगों को एंटरटेन करते नजर आने वाले हैं। आने वाले समय में अक्षय , रंजीत तिवारी निर्देशित 'बेल बॉटम' , साजिद नडियाडवाला निर्देशित 'बच्चन पण्डे' और चंद्रप्रकाश द्विवेदी निर्देशित 'पृथ्वीराज' जैसी फ़िल्मों में अपने चाहने वालों का मनोरंजन करते नजर आने वाले हैं।Loved it! Please tell Aditya thank you, I'm honoured he chose me for his first sketch . Love and prayers always ♥️ https://t.co/b6LSBmAHBe
— Akshay Kumar (@akshaykumar) June 17, 2020
बच्चे ने बनाया अक्षय कुमार का स्केच, खिलाड़ी ने अपने अंदाज में दिया रिएक्शन
Friday, June 19, 2020 13:32 IST
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार सोशल मीडिया के ऊपर काफी एक्टिव रहते हैं और फैंस के साथ अपनी बातों को साझा करते रहते हैं। हाल ही में उनके एक 10 साल के एक फैन ने उनका स्केच बनाया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है| अक्षय को भी ये स्केच बेहद पसंद आया है। सोशल मीडिया यूजर दिव्या शर्मा ने अभिनेता अक्षय को टैग करते हुए अपनी पोस्ट शेयर की है।
अक्षय ने स्केच को देखने के बाद अपना रिप्लाई करते हुए सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर लिखा कि, ''मुझे यह बहुत पसंद आया, प्लीज आदित्य को मेरा थैक्यू कहियेगा, मैं बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं, कि उसने अपने पहले स्केच के लिए मुझे चुना''। अक्षय का ये रिप्लाई उनके फैन्स के द्वारा काफी पसंस किया जा रहा है। देखिये उनके द्वारा शेयर की गई पोस्ट -


