Bollywood News


इंडोनेशिया में 'सुशांत सिंह राजपूत' को फैन्स ने खास अंदाज़ में श्रद्धांजलि दी

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को बांद्रा पर अपने घर में आत्महत्या कर ली थी| सुशांत सिंह राजपूत ने 34 साल की आयु में बॉलीवुड में काफी नाम कमा लिया था जितना कमाने में किसी भी कलाकार की उम्र निकल जाती है|

सुशांत सिंह राजपूत के प्रंशसक केवल भारत में ही नहीं है अपितु उनके फैन्स विदेशो में भी भारी संख्या में है| ऐसे ही उनके फैन्स इंडोनेशिया में भी काफी मात्रा में है| उनके इन फैन्स ने एक पार्क में सुशांत सिंह राजपूत की हिट मूवी 'ऍम. एस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी' के गाने 'कौन तुझे यूं प्यार करेगा' गाने को प्ले करके हाल ही में उन्हें श्रद्धांजलि दी|



सुशांत सिंह राजपूत की मौत ने सारे बॉलीवुड को हिला दिया है| उनका अंतिम संस्कार 15 जून को मुंबई में हुआ था| जिसमे बॉलीवुड की कई सितारों ने भाग लिया था| सुशांत की पिछली फिल्मे काफी अच्छा बिज़नस कर रही थी तथा उनके फैन्स की लगातार बढ़ोतरी होती जा रही थी| इस बात को लेकर भी बॉलीवुड के लोग हेरान है कि कोई व्यक्ति इतनी सफलता पाने के बाद आत्महत्या कैसे कर सकता है|

End of content

No more pages to load