Bollywood News


सुपरस्टार रजनीकांत को मिली घर में बम होने की धमकी, पुलिस ने शुरू की जाँच

सुपरस्टार रजनीकांत को मिली घर में बम होने की धमकी, पुलिस ने शुरू की जाँच
रजनीकांत को दक्षिण भारत में सुपरस्टार का दर्जा मिला हुआ है| वहां के लोग भगवान् के समान उनकी पूजा करते है| यह पहली बार नहीं है कि किसी सेलेब्रिटी को झूठी धमकी दी गई है | सिनेमा में काम करने वाले कलाकारों को आए दिन झूठे फोन कॉल आते रहते हैं| साथ ही उन्हें जान का खतरा भी बना रहता है.| फिलहाल राहत की बात ये है कि रजनीकांत और उनका परिवार अभी ठीक हैं| बम की अफवाह को लेकर पुलिस ने अपनी जाँच भी शुरू कर दी है|

कुछ ही दिनों पहले रजनीकांत के बारे में रोहित रॉय ने मजाक किया था| रोहित ने सोशल मीडिया पर जोक शेयर करते हुए कहा था की 'रजनीकान्त कोरोना पोजिटिव पाए गए है और अब कोरोना को 'क्वर्णटिन' कर दिया गया है '|

इसके बाद रजनीकांत के फैन्स ने रोहित को काफी ट्रोल भी किया था| जहां कोरोना महामारी के समय सभी स्टार्स बढ़ चढ़कर लोगों की मदद कर रहे है वही इस मुश्किल घडी में रजनीकान्त भी पीछे नहीं है | उन्होंने हाल ही में 1000 कलाकारों की मदद की| जब भी रजनीकांत के फैन्स मदद मांगने आये उन्होंने सब्जियों, दूध के पैकेट, चावल, और जरूरी सामान उपलब्ध करवाया| बता दे की कोरोना महामारी के चलते नदिनगर संगम कलाकार एसोसिएशन के बहुत कलाकार जरूरी चीजो के लिए मोहताज हो गए है |

End of content

No more pages to load