Bollywood News


बॉलीवुड अभिनेत्री जिया खान की मां ने लगाए सलमान पर गंभीर आरोप, वीडियो वायरल

बॉलीवुड अभिनेत्री जिया खान की मां ने लगाए सलमान पर गंभीर आरोप, वीडियो वायरल
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड करने के बाद से ही बॉलीवुड की दुनिया में एक अजीब सी हलचल मच गई है| हर कोई एक दूसरे पर कोई न कोइ आरोप लगा रहा है, वहीं कई लोग अपनी बात खुलकर सामने रखने के लिए भी आगे आ रहे हैं। इसी बीच एक खबर आई है कि दिवंगत एक्ट्रेस जिया खान की मम्मी रबिना अमीन ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमे वह सलमान खान के ऊपर गंभीर आरोप लगाती दिखाई दे रही हैं।

बॉलीवुड अभिनेत्री जिया खान ने 3 जून 2013 को अपने घर में रात के समय फंसी लगाकर जान दे दी थी, अब उनकी माँ ने बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के ऊपर आरोप लगाया है कि वह सूरज पंचोली के खिलाफ जांच को प्रभावित कर रहे और उन्हें अपना काम ठीक से करने नहीं दे रहे हैं। उन्होंने इस बात की जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो बनाकर शेयर की है, उनका ये वीडियो सोशल मीडिया काफी वायरल हो रहा है। देखिये वीडियो -



बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को आखिरी बार सिल्वर स्क्रीन पर प्रभु देवा निर्देशित ' दबंग 3' में देखा गया था, यह फिल्म दर्शकों को कुछ ख़ास पसंद नहीं आई थी। आने वाले समय में सलमान, रैमो डिसूजा निर्देशित 'डांसिंग डैड', रोहित नय्यर निर्देशित 'बुलबुल मैरिज हॉल', और प्रभु देवा निर्देशित ' राधे योर मोस्ट वॉन्टेड भाई ' जैसी फिल्मों में अपने चाहने वालों को एंटरटने करते नजर आने वाले हैं। अभिनेता के फैंस उनकी आने वाली सभी फिल्मों का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

End of content

No more pages to load