Bollywood News


उर्वशी रौटेला की फिल्म ‘वर्जिन भानुप्रिया’ होगी ज़ी 5 पर रिलीज़, फैंस में उत्साह!

उर्वशी रौटेला की फिल्म ‘वर्जिन भानुप्रिया’ होगी ज़ी 5 पर रिलीज़, फैंस में उत्साह!
उर्वशी रौतेला की फिल्म 'वर्जिन भानुप्रिया' रिलीज होने के लिए तैयार है और इसे लेकर उनके फैंस में काफी उत्साह है | बॉलीवुड हसीना उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और इन दिनों वह अपनी आने वाली फिल्म 'वर्जिन भानुप्रिया' को लेकर काफी सुर्ख़ियों में चल रही हैं। कुछ दिन पहले रिलीज हुए इस फिल्म के गाने 'कंगना विलायती' को भी लोगों द्वारा काफी पसंद किया था। थोड़ी देर पहले ही उन्होंने इन्स्टाग्राम पर बताया की ये फिल्म जल्द ही ज़ी 5 पर रिलीज़ होगी।

'वर्जिन भानुप्रिया' में उर्वशी, अभिनेता गौतम गुलाटी के साथ दर्शकों को एंटरटेन नजर आएगीं | इस फिल्म का गाना 'दिल अपनी हदों से' भी कुछ दिनों पहले रिलीज किया जा चुका है, जो लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया था, इस फिल्म का निर्देशन अजय लोहान ने किया है। उर्वशी ने कुछ समय पहले ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया और लिखा "COMING SOON"| इस फिल्म को OTT प्लेटफॉर्म ज़ी 5 पर रिलीज किया जाएगा। देखिये उर्वशी द्वारा शेयर किया गया पोस्ट -



साल 2012 की मिस यूनिवर्स रह चुकी, उर्वशी रौटेला ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुवात एक्शन-रोमांस पर आधारित फिल्म 'सिंह साहब द ग्रेट' से की थी| उसके बाद उन्होंने सनम रे, ग्रेट ग्रैंड मस्ती, हेट स्टोरी 4 और पागलपंती जैसी फिल्मों में अपने अलग - अलग किरदारों से लोगों को दीवाना बना दिया। इस समय वह अपनी आने वाली फिल्म 'वर्जिन भानुप्रिया' को लेकर काफी चर्चाओं में बनी हुई हैं।

End of content

No more pages to load