Bollywood News


शिल्पा शेट्टी ने फैंस से की अपील, जीवन में योग को दें महत्वपूर्ण स्थान

शिल्पा शेट्टी ने फैंस से की अपील, जीवन में योग को दें महत्वपूर्ण स्थान
पूरी दुनिया को भारत ने योग का महत्व समझाया है, 21 जून को पूरे विश्व में योगा दिवस मनाया जाता है।। इस बार योग दिवस से पहले एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने एक स्पेशल वीडिया अपने फैंस के साथ साझा किया है। उन्होंने आम लोगों से अपने जीवन में योग को जरूरी स्थान देने की अपील की है। उनकी इस वीडियो को भारत सरकार के आयुष मंत्रलाय ने भी रीपोस्ट किया है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट शेयर किया है, इस वीडियों में उन्होंने योग करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो के द्वारा वे लोगों को संदेश देते हुए कहती हैं कि, ''योग जीवन-जीने का संयम और नियम है। योग हमें बांधता नहीं है, बल्कि मुक्त करता है। ताकि हम विश्व के सभी प्राणियों को प्रेम और शांति के भाव से देख सकें। इसके अलावा शिल्पा ने लोगों से #MyLifeMyYoga वीडियो कॉम्पिटशन में भाग लेने की भी अपील की। देखिये वीडियो -

View this post on Instagram

Yoga is a way to find freedom in life and bring peace in our world. This #InternationalDayOfYoga, let's spread positivity and happiness in our communities, by making a new start with practising yoga. In keeping with the theme this year: 'Yoga from Home, Yoga with Family', let's pledge to make Yoga a way of life for ourselves and our loved ones. Also, participate in the #MyLifeMyYoga video blogging competition by the @ministryofayush. . . . . . #SwasthRahoMastRaho #WorkoutAtHome #YogaAtHome #YogaSeHiHoga #WorldYogaDay #MyLifeMyYoga #Repost @ministryofayush with @make_repost ・・・ Learn and practice yoga to discover a journey to inner self. Stay home and practice yoga with your family and participate in #MyLifeMyYoga video blogging contest. Send in your entries now! @theshilpashetty #mygovindia #pibindia

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) on



शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस में शामिल हैं, जो अपने सेहत और फ़िटनेस को लेकर काफी सक्रिय रहती हैं। उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर आपको वर्कआउट और योग के काफी वीडियो मिल जाएंगे। । उन्होंने योग के अलावा डाइट और फूड को लेकर भी काफी बातें लोगो के साथ साझा की हैं। शिल्पा अपने आप को स्वस्थ रखने के साथ -साथ लोगों से भी स्वस्थ रहने की अपील करती हैं।

End of content

No more pages to load