Bollywood News


अमिताभ के दिव्यांग प्रशंसक ने पैरों से उनकी पेंटिंग बनाकर कर दिया हैरान

अमिताभ के दिव्यांग प्रशंसक ने  पैरों से उनकी  पेंटिंग बनाकर कर दिया हैरान
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के दुनिया मे लाखो प्रंशसक है लेकिन उनके एक युवा दिव्यांग प्रशसंक ने अपने पैरों से अभिनेता की पेंटिंग बनाई है। जिसको देखकर अमिताभ ने कहा है कि 'उनके पास इसकी प्रंशसा करने के लिए शब्द नहीं है ' ।

यह युवा कलाकार आयुष है जिसने अभिनेता की हालिया फिल्म 'गुलाबो सिताबो' के उनके अवतार मिर्जा को पेंटिंग के जरिये चित्रित किया है।

अमिताभ ने कहा कि "इस बेहद प्रतिभाशाली युवा लड़के पर भगवान कृपा करें और उसे जीवन से लड़ने के लिए और मजबूत बनाएं'। उनके एक प्रंशसक ने कहा कि सर आप हम जैसे लोगों के लिए एक उदाहरण हैं, जो रोजमर्रा के जीवन में आपके जुनून और कड़ी मेहनत के साथ प्रेरित और प्रोत्साहित होते हैं।"

अमिताभ के एक अन्य प्रशंसक ने कहा कि आयुष असाधारण प्रतिभाशाली और सुपरस्टार है।इससे पहले, अमिताभ ने पुरानी तस्वीरें पोस्ट की जिसमें मुंबई स्थित उनके बंगले जलसा के बाहर प्रशंसकों की भीड़ नजर आ रही है।

अमिताभ ने आयुष की बनाई पेंटिग की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "ये आयुष हैं,यह दिव्यांग है अपने हाथों का इस्तेमाल नहीं कर सकते। इसलिए पैरों से पेंटिंग करते हैं। मुझे घर पर उनसे मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्हें और उनकी प्रतिभा को आशीर्वाद देता हूं।"



अमिताभ को फिल्म इंडस्ट्री में करीब 40 वर्ष हो चुके है। लेकिन उनके फैन्स में कभी भी कमी नहीं आई है, जिसका कारण उनका जोरदार अभिनय है, उनकी हालिया रिलीज़ हुई फिल्म 'गुलाबो सिताबो ' को देखने के लिए उनके फैन्स में अभी भी उतना जनून था, जितना उनकी पहले कि फिल्मो को लेकर होता था।

अगर फिल्मो कि बात करे तो 'ब्रह्मास्त्र' अमिताभ कि अगली आने वाली फिल्म है। जिनमे उनके साथ रणबीर कपूर, आलिया भट्ट भी होंगे। अमिताभ के फैन्स उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है।

End of content

No more pages to load