Bollywood News


अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने बताए योग के फायदे

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने  बताए योग के फायदे
आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दिन सेलेब्स भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर फैन्स को बधाई दे रहे हैं। एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी योग को लेकर हमेशा लोगो को प्रोत्साहित करती नज़र आती रहती है। वही अब एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने ट्वीट कर सभी को योग के फायदे बताए हैं। बिपाशा बसु और शिल्पा शेट्टी को योग को प्रोत्साहित करने के लिए जाना जाता है। मलाइका अरोड़ा ने भी कहा कि उनकी जिंदगी में भी योग की अपनी अलग महत्वपूर्ण जगह है।

आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दिन सेलेब्स भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर फैन्स को बधाई दे रहे हैं। बिपाशा बसु ने भी ट्वीट कर सभी को योग के फायदे बताए हैं। उन्होंने अपने फैन्स को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी और बताया कि हार्वर्ड की नई स्टडी में पाया गया है कि योग सही मायनों में आपको रिलैक्स करने में सबसे ज्यादा कारगर है और यह भी बताया कि वे रोज़ योग करती हैं। बिपाशा ने इंस्टाग्राम पर भी एक फोटो शेयर कर सभी को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी। देखिये -



बता दें कि दुनियाभर में हर साल 21 जून को योग दिवस मनाया जाता है। हमारे देश में पिछले कुछ सालो से लोग इस दिन को सेलिब्रेट करने में बढ़चढ़कर भाग लेते है। लेकिन कोरोना वायरस के कारण पहली बार योग दिवस को डिजिटली मनाया जा रहा है।

End of content

No more pages to load