'सुल्तान' फेम डायरेक्टर अली अब्बास ज़फर ने इस खबर को सच बताया है कि वह एक सुपरहीरो फिल्म सीरीज़ बनाने जा रहे हैं, जिसकी शुरुआत कटरीना कैफ की आगामी फिल्म से हो रही है जिसमे वे हमें पहली बार सुपर हीरो के किरदार में दिखेंगी।
कटरीना कैफ अपने आने वाले दो प्रॉजेक्ट्स के बारे में अनाउंसमेंट करने वाली थीं और उसी दौरान कोविड-19 की वजह से सब कुछ रुक गया। जहाँ कोरोना वायरस के कारण सारे बॉलीवुड का काम रुका हुआ है, वही कटरीना के भी सारे प्रोजेक्ट्स रुक गए थे, लेकिन वे अब जल्द ही अली अब्बास जफर के साथ नए प्रोजेक्ट कि शूटिंग शुरू करेंगी।
बीते दिनों से ऐसी चर्चा थी कि कटरीना एक बड़ी सुपरहिरोइन फिल्म में नजर आएंगी जिसे अली अब्बास जफर बनाएंगे। सुल्तान फिल्म के इस डायरेक्टर ने इसकी ओपचारिक घोषणा भी कर दी है। इस फिल्म को ध्यान में रखते हुए कटरीना लॉकडाउन में भी अपने आपको फिट भी रख रही थी। हाल ही में एक इंटरव्यू में अली ने कहा, "मैं एक सुपरहीरो फिल्म बनाने जा रहा हूं जिसकी शुरुआत कटरीना की फिल्म से हो रही है।इसके बाद हम मिस्टर इंडिया पर काम करेंगे। यह कैट की फिल्म के आगे का अगला पार्ट होगा। हम दो और कैरक्टर्स को डिवेलप कर रहे हैं। मेरा तीसरा सुपरहीरो भारतीय पौराणिक कथा से जुड़ा है"|
खबर है कि इस बिग बजट फिल्म को ऑनलाइन प्लैटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जा सकता है। एक सूत्र ने बताया, 'इस सुपरहिरोइन फिल्म से कटरीना बड़ा डिजिटल डेब्यू करेंगी। फिल्म बड़े स्केल पर तैयार हो रही है और टीम ने नेटफ्लिक्स के साथ डील की है। फिल्म सिनेमाघरों में नहीं बल्कि वेब प्लैटफॉर्म पर आएगीऔर यह उसी हिसाब से तैयार हो रही है।'
कटरीना काफी समय से फुल ऐक्शन फिल्म करना चाहती थीं कटरीना इसलिए वह इस फिल्म को करने के लिए उत्सक है। सूत्रों के अनुसार, 'कटरीना की शुरू से ही इस प्रॉजेक्ट को लेकर दिलचस्पी रही है। वह हमेशा से एक सुपरहीरो जॉनर की फुल ऐक्शन फिल्म करना चाहती थीं और यह उनका बड़ा ड्रीम प्रॉजेक्ट है। जब नेटफ्लिक्स इसके लिए आगे आया तो वह काफी खुश हो गई थीं क्योंकि अब ग्लोबल ऑडियंस को मिलाकर फिल्म ज्यादा दर्शको द्वारा देखी जाएगी।'
कटरीना कैफ सुपरहीरो फिल्म से करेंगी बड़ा डिजिटल डेब्यू
Sunday, June 21, 2020 16:01 IST


