Bollywood News


इरा ने किया आमिर को फादर्स डे विश, फैन्स अभिनेता का हेयरकट देख हुए हैरान

इरा ने किया आमिर को फादर्स डे विश, फैन्स अभिनेता का हेयरकट देख हुए हैरान
कोरोना महामारी के कारण हुए लॉकडाउन के बीच बॉलीवुड के कई सलेब्रिटीज़ ने अपने लुक्स को बदला है, किसी ने अपनी दाढ़ी बढ़ाई तो किसी ने अपना हेयरकट ही बदल डाला। लेकिन कुछ बॉलीवुड सेलेब्स ऐसे भी हैं , जिनके बाल सफेद हो गए हैं। फादर्स डे के मौके पर बेटी इरा ने आमिर खान को विश किया था , उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने पापा के साथ एक फोटो शेयर की । उस फोटो में हर किसी की नजर मिस्टर परफेक्शिनिस्ट आमिर पर जा कर अटक गई है , एक्टर का न्यू लुक उनके फैंस को हैरान कर रहा है।

इरा के द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर की गई फोटो में आमिर खान के बाल एकदम सफेद नजर आ रहे हैं, फोटो को देखकर पता चलता है कि उन्होंने हेयरकट भी करवाया है। आमिर का ये नया लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया है , आमिर के फैंस उनके इस नए लुक को खूब पसंद कर रहे हैं और अपनी मजेदार प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। देखिये फोटो -



आमिर खान सोशल मीडिया से दूर ही रहते हैं, उनके फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो, आमिर खान आने वाले समय में फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आने वाले हैं , जिसका निर्देशन अद्वैत चंदन द्वारा किया गया है। ये फिल्म साल 1994 में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' का हिंदी रीमेक है, जिसका निर्देशन रॉबर्ट जमैकिस ने किया था और फिल्म में टॉम हैंक्स लीड रोल में नजर आए थे। आमिर के फैंस उनकी आने वाली फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

End of content

No more pages to load