Bollywood News


मौनी रॉय ने किया 'निम्बूड़ा - निम्बूड़ा' सॉन्ग पर धमाकेदार डांस, वीडियो वायरल

मौनी रॉय ने किया 'निम्बूड़ा - निम्बूड़ा' सॉन्ग पर धमाकेदार डांस, वीडियो वायरल
मौनी रॉय बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिन्हें अपनी फिटनेस के लिए जाना जाता हैं , मौनी कई बार अपने फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। मौनी रॉय ने योग दिवस के मौके पर एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है , इस वीडियों में वह योग नहीं बल्कि डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियों में वह 'निम्बूड़ा निम्बूड़ा' गाने पर डांस कर रही हैं , सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।

मौनी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि , ''योग...आत्मा का परमात्मा से मिलना का एक जरिया...मेरा योग...'' । देखिये वीडियो -



मौनी रॉय ने टीवी सीरियल 'नागिन' में अपने जबरदस्त अभिनय से लोकप्रियता हांसिल की थी। मिखिल मुसले निर्देशित फिल्म ' मेड इन चाइना ' में अभिनेता राजकुमार रॉव के साथ उनकी जोड़ी को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। आने वाले समय में मौनी अयान मुखर्जी द्वारा लिखित और निर्देशित, अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'बह्रमास्त्र ' में अपने चाहने वालों का मनोरंजन करती नजर आने वाली हैं। उनकी इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

End of content

No more pages to load