Bollywood News


सिर पर गमछा बांध, खेतों में काम करते दिखे अभिनेता नवाजुद्दीन

सिर पर गमछा बांध, खेतों में काम करते दिखे अभिनेता नवाजुद्दीन
बॉलीवुड में अपनी जबरदस्त एक्टिंग के लिए मशहूर नवाजुद्दीन सिद्दीकी इस समय वे अपने होमटाउन 'बुढाना' उत्तरप्रदेश में हैं। अभिनेता ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे अपने खेत में काम करते हुए नजर आ रहे हैं। नवाजुद्दीन का ये वीडियो उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। नवाजुद्दीन का ये अंदाज लोगों को इंस्पिरेशन दे रहा है, जहाँ एक बड़ा बॉलीवुड अभिनेता देसी अंदाज में खेतों में काम करता दिखा रहा है।

सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर किये गए , इस वीडियो में नवाजुद्दीन सिद्दीकी खेत में काम करने के बाद अपने हाथ-पैर धोते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने व्हाइट टीशर्ट- डार्क कलर की पैंट पहनी हुई है और सिर पर गमछा बांधे नजर आ रहे हैं | वीडियो के कैप्शन में लिखा कि - Done for the day !!! देखिये वीडियो -

View this post on Instagram

Done for the day !!!

A post shared by Nawazuddin Siddiqui (@nawazuddin._siddiqui) on



पिछले कुछ दिनों से नवाजुद्दीन अपनी निजी ज़िंदगी को लेकर काफी सुर्ख़ियों में चल रहे हैं , उनकी पत्नी आलिया सिद्दीकी ने उन्हें तलाक का नोटिस भेजा था। इस नोटिस में आलिया ने तलाक के साथ -साथ अपना गुज़ारा चलाने के लिए पैसे भी मांगे थे, परन्तु नवाज का कोई रिएक्शन अभी तक पत्नी आलिया के तलाक नोटिस पर नहीं आया है। नवाज़ और आलिया की शादी 2009 में हुई थी , आलिया के साथ उनकी यह दूसरी शादी है।

End of content

No more pages to load