Bollywood News


अनिल कपूर ने 63 साल की उम्र में दिखाई अपनी फिटनेस, शेयर किया ये वीडियो

अनिल कपूर ने 63 साल की उम्र में दिखाई अपनी फिटनेस, शेयर किया ये वीडियो
बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर अपने लुक्स और फिटनेस के लिए हमेशा सुर्ख़ियों में बने रहते हैं , 60 साल से ज्यादा उम्र होने के बावजूद भी अनिल किसी युवा एक्टर जितने फुर्तीले नजर आते हैं । अनिल कपूर कई बार फैंस केर साथ फिटनेस वीडियोज साझा करते रहते हैं , एक बार फिर अभिनेता अपनी एक फिटनेस वीडियो के कारण सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। इस वीडियों में वह रनिंग करते हुए नजर आ रहे हैं।

अनिल कपूर द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर की गई , इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेनर उन्हें इंस्ट्रक्शन्स दे रहे हैं और अनिल पहले धीरे-धीरे भागते हैं फिर अपनी रनिंग की स्पीड को बढ़ा देते हैं। अनिल ने वीडियो शेयर करते हुए पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि, ''वे एक बार फिर से रनिंग की शुरूआत कर रहे हैं।" देखिये वीडियो -



अगर अनिल कपूर के फ़िल्मी पप्रोजेक्ट्स की बात करें तो, आखिरी बार उनको मोहित सूरी द्वारा निर्देशित फिल्म 'मलंग' में देखा गया था , इस फिल्म में वे दिशा पाटनी, आदित्य रॉय कपूर और कुणाल खेमू जैसे सितारों के साथ दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आए थे।आने वाले प्रोजेक्ट्स की बात करें तो अनिल कपूर, करण जौहर निर्देशित फिल्म 'तख्त ' में अपने चाहने वालों को एंटरटेन करते नजर आएगें| हालांकि इस फिल्म की रिलीज डेट के बारे में अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

End of content

No more pages to load