Bollywood News


नेहा कक्कड़ ने सोशल मीडिया को कहा अलविदा, लिखी ये बात

नेहा कक्कड़ ने सोशल मीडिया को कहा अलविदा, लिखी ये बात
सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड करने के बाद से सोशल मीडिया पर कई बॉलीवुड सेलेब्स को फैंस के द्वारा ट्रोल किया जा रहा है इस समय लोगों द्वारा बॉलीवुड के बड़े स्टार्स, प्रोडक्शन हाउस, डायरेक्टर्स समेत स्टार किड्स को भी खरी-खोटी सुनाई जा रही है। कुछ दिन पहले ही सोनाक्षी सिन्हा और साकीब सलीम जैसे एक्टर्स ने सोशल मीडिया पर बढ़ती नफरत के चलते ट्विटर को अलविदा कह दिया था और अब बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ ने भी सोशल मीडिया को छोड़ने की घोषणा कर दी है।

इस समय सोशल मीडिया पर सलमान खान, करण जौहर, आलिया भट्ट, सोनम कपूर संग कई स्टार्स को लोगों ने ट्रोल कर रहे हैं | ऐसे में सोशल मीडिया पर फैली नेगेटिविटी से बॉलीवुड सितारे अपने आप को दूर रखने की कोशिश कर रहे हैं। बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ ने भी सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर को छोड़ने की घोषणा कर दी है। उन्होंने एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि, '' मैं माफी चाहती हूँ अगर किसी को बुरा लगा हो तो , मैं एक आम इंसान हूँ और काफी इमोशनल भी। ये सब मुझे काफी हर्ट करता है , लेकिन घबराइए नहीं मैं ठीक हूँ। आप सभी को बेहद प्यार करती हूँ। देखिये पोस्ट -


नेहा कक्कड़ ने 2008 में एल्बम (नेहा द रॉकस्टार) से अपने करियर की शुरुवात की थी , इससे पहले वह अपनी बहन और भाई के साथ जागरण में गाती थी। बॉलीवुड में नेहा का पहला हिट सॉन्ग 'सेकेंड हैंड जवानी' साबित हुआ था है, लेकिन नेहा को लोकप्रियता यारियां फिल्म के गाने 'सनी-सनी' से प्राप्त हुई थी|

End of content

No more pages to load