Bollywood News


दीपिका ने इस बात पर फोटोग्राफर को लगाई फटकार, जानिये पूरा मामला!

दीपिका ने इस बात पर फोटोग्राफर को लगाई फटकार, जानिये पूरा मामला!
सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला उनके जाने के 1 हफ्ते के बाद भी ठंडा नहीं हुआ है | उनके जाने से जहाँ उनके चाहनेवाले, परिवार और दोस्त दुःख में डूबे हुए हैं वहीँ कुछ मीडिया कर्मी सुशांत की मौत को भी किसी न किसी तरह से अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करने में लगे हुए हैं | ऐसा ही एक मामला हाल ही सामने आया जब दीपिका पादुकोण ने ऐसे ही एक फोटोग्राफर के विडियो पर कमेंट कर उसे लताड़ा|

दरअसल, इस फोटोग्राफर ने इन्स्टाग्राम पर सुशांत सिंह राजपूत की के अंतिम संस्कार तक की यात्रा का विडियो पोस्ट किया था जिसके कैप्शन में लिखा था की 'मेरे द्वारा ली गयी या पोस्ट की गयी किसी तस्वीर या विडियो को बिना मेरी इजाज़त के रीपोस्ट ना करें"| इसी बात का जवाब देते हुए दीपिका ने उनके इस पोस्ट पर कमेंट किया और लिखा "ठीक है, मगर ये क्या सही है की आपने न सिर्फ ये विडियो बनाया बल्कि इससे इसे सोशल मीडिया पर दाल कर इससे पैसा भी कमाना चाहते हैं और वो भी बिना सुशांत सिंह राजपूत के परिवार की लिखित अनुमति के बिना"|

बता दें की सुशांत सिंह राजपूत ने १४ जून रविवार को मुंबई स्थित अपने घर में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली थी | उनकी मौत पर फिलहाल बॉलीवुड दो गुटों में बाँट चूका है, एक जो नेपोटिस्म का विरोध कर कर रहे हैं और सुशांत की मौत के बाद बॉलीवुड में राजनीति पर खुल कर सामने आ रहे हैं और दूसरा खेमा जो की इसके एकदम उलट है| कंगना रानौत, सोनू निगम, और अदनान सामी जैसे सितारे आगे आ कर बॉलीवुड में होने वाली राजनीति और मूवी माफिया पर खुल कर बोल रहे हैं |

End of content

No more pages to load