बॉलीवुड कोरियोग्राफर सरोज खान को बुधवार रात को अचानक से मुंबई के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया , आज तक की एक रिपोर्ट के अनुसार उन्हें सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जिसके बाद उनकी कोरोना की जाँच हुई और रिपोर्ट निगेटिव आई है। डॉक्टरों के मुताबिक सरोज खान को जल्द ही एक या दो दिन में अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।
बॉलीवुड कोरियोग्राफर सरोज खान का जन्म 22 नवंबर 1948 को हुआ था , हिंदी सिनेमा में हर कोई उनके काम की तारीफ करता है , सरोज ने अपने फ़िल्मी सफर में कई मशहूर गानों को कोरियोग्राफ किया है। बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म ' देवदास' का डोला रे डोला, माधुरी दीक्षित स्टारर फिल्म 'तेजाब' का गाना एक दो तीन और शहीद कपूर और करीना कपूर खान स्टारर फिल्म 'जब वी मेट ' का ये इश्क हाय जैसे गीतों को सरोज ने ही कोरियोग्राफ किया है।
सरोज खान की कोरियोग्राफर के तौर पर आखिरी फिल्म 'कलंक' थी। सरोज को उनकी दमदार कोरियोग्राफी के लिए 3 बार राष्ट्रीय पुरस्कार से भी नवाजा जा चूका है। चार दशक से अधिक के करियर में सरोज खान ने 2 हजार से अधिक गानों को कोरियोग्राफ किया है , आज वह किसी नाम की मोहताज नहीं है।
मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान सांस लेने में दिक्कत के चलते अस्पताल में भर्ती
Wednesday, June 24, 2020 13:28 IST


