Bollywood News


कॉफ़ी विद करण शो पर रणबीर कपूर का आरोप - जबरदस्ती बुलाकर बदनाम करवाते हैं!

कॉफ़ी विद करण शो पर रणबीर कपूर का आरोप - जबरदस्ती बुलाकर बदनाम करवाते हैं!
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद से ही बॉलीवुड में नेपोटिज्म और आपसी बयान बाज़ी की जंग छिड़ गई है। सोशल मीडिया पर स्टार किड्स को लॉन्च करने के बदनाम हो चुके करण जौहर को लोगों की खूब खरी खोटी सुन्नी पड़ रही है। आज कल सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत वायल हो रहा है , जिसमे रणबीर कपूर बोल रहे हैं कि , मैं थक चुका हूँ , फिर भी मुझे जबरदस्ती बुलाया गया था।

आज तक की एक रिपोर्ट के मुताबिक ,AIB के साथ हुए इंटरव्यू में जब रणबीर से पूछा गया कि क्या आप कॉफी विद करण शो में जा जा के थके नहीं हैं? इस सवाल का जवाब देते हुए रणबीर ने कहा था कि हां, मैं थक चुका हूं. मैंने बोल भी दिया था कि मैं इस सीजन का हिस्सा नहीं बनना चाहता हूँ , परन्तु फिर भी मुझे जबरदस्ती बुलाया गया था। मैं और अनुष्का शर्मा तो इस शो को लेकर प्रोटेस्ट करने वाले थे और साथ में पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री को साथ लेने वाले थे। आगे वह वीडियो में कह रहे हैं कि करण जौहर इस शो से पैसे बनाता है , और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज़ को इस शो पर बयानों की वजह से पूरे साल लोगों द्वारा ट्रोल किया जाता है। देखिये वीडियो -



अगर रणवीर कपूर के फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो , आने वाले समय में वह लव रंजन निर्देशित फिल्म ' शमशेरा ' और आयन मुखर्जी निर्देशित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र ' में अपने चाहने वालों को एंटरटेन करते नजर आएगें। रणवीर कपूर के फैंस उनकी आने वाली फिल्मों का बेताबी से इंतज़ार कर रहे हैं।

End of content

No more pages to load