Bollywood News


सलमान खान की सपोर्ट में आए सुनील ग्रोवर, ट्रोलर्स को लताड़ा

सलमान खान की सपोर्ट में आए सुनील ग्रोवर, ट्रोलर्स को लताड़ा
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या को लेकर अब सलमान खान पर भी लोगों द्वारा जुबानी वार किये जा रहे हैं और उनके ऊपर दबाव बनाया जा रहा है। कुछ दिनों पहले सलमान ने एक ट्वीट के जरिये लोगों को सुशांत के परिवार और उसके फैंस की मदद करने की अपील की थी। अब सुनील ग्रोवर भी सलमान खान की सपोर्ट में उत्तर आए हैं और उन्होंने सभी नेगेटिव कमेंट्स करने वालों को उनकी भाषा में जवाब दिया है।

सलमान के ट्विटर पर पोस्ट करने के बाद सुनील ग्रोवर ने भी उन्हें अपना समर्थन देते हुए अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की थी और लिखा था कि - मैं सलमान सर से प्यार और उनकी इज्जत करता हूँ। उसके बाद से ही लोगों ने सलमान खान के साथ-साथ सुनील पर भी निशाना साधना शुरू कर दिया था , परन्तु लोगों की बातों का जवाब देते हुए सुनील ने गलत कमेंट करने वालों को आड़े हाथों लिया है। देखिये पोस्ट -







अगर सलमान खान की बात करें तो , उन्हें आखरी बार सिल्वर स्क्रीन पर प्रभु देवा निर्देशित ' दबंग 3 ' में देखा गया था, यह फिल्म दर्शकों को रास नहीं आई थी। आने वाले समय में सलमान, 'डांसिंग डैड ', ' बुलबुल मैरिज हॉल ', और ' राधे योर मोस्ट वॉन्टेड भाई ' जैसी फिल्मों में अपने अलग-अलग किरदारों से लोगों को दीवाना बनाते नजर आएगें।

End of content

No more pages to load