Bollywood News


सुशांत के लिए ज़रीन खान का भी झलका दर्द, बोलीं 'जिंदा इंसान की कौन तारीफ करता है'

सुशांत के लिए ज़रीन खान का भी झलका दर्द, बोलीं 'जिंदा इंसान की कौन तारीफ करता है'
बॉलीवुड अभिनेत्री जरीन खान ने अपने मन में चल रहे विचारों को सोशल मीडिया के जरिये लोगों के साथ साझा किया, उन्होंने सवाल के रूप में लोगों से पूछा की जिन्दा इंसान की तारीफ कभी कोई क्यों नहीं करता है। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड करने के कुछ ही दिनों बाद ही जरीन ने अपनी पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

जरीन खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि , "इस समय मेरे दिमाग में बहुत सारे सवाल चल रहे हैं कि , क्यों जीवित रहने पर इंसान की सराहना नहीं की जाती, जो मरने के बाद की जाती है , क्यों लोगों को किसी के जीवन की परवाह नहीं होती है और मरने के बाद सभी दुःख प्रकट करने आ जाते हैं। उन्होंने आगे लिखा कि, क्यों सोशल मीडिया आपके सुख और दुःख का टूल बन कर रह गया है , क्यों किसी व्यक्ति की मौत बस एक व्यापर का साधन या टीआरपी बन के रह गई है ''। जरीन खान की इस पोस्ट को लोगों द्वारा खूब सराहना मिल रही है। देखिये पोस्ट -

View this post on Instagram

There are so many WHYs in my head right now ... WHY does a person have to die for the world to understand his/her worth? WHY is a person not appreciated when he/she is alive , the way he/she is after being no more? WHY do all the people who have no idea about the person's life , have so many opinions & things to say when tht person is dead? WHY is being a genius/having a high IQ identified as being mentally ill/unstable? WHY has social media become the validation for your happiness & identification of your grief? WHY has the world turned so cruel that a person's death has become a money making / TRP garnering business? WHY , WHY , WHY ... Just WHY????? #VoicesInMyHead #Why #ZareenKhan

A post shared by Zareen Khan 🦄🌈✨👼🏻 (@zareenkhan) on



ज़रीन को आखरी बार सिल्वर स्क्रीन पर विक्रम भट्ट निर्देशित फिल्म '1921 ' में देखा गया था, इस फिल्म में उनका अभिनय लोगों को काफी पसंद आया था। आने वाले समय में जरीन , हरीश व्यास निर्देशित फिल्म 'हम भी अकेले तुम भी अकेले' में अपनी अदाओं से लोगों को दीवाना बनाती दिख सकती हैं , परन्तु इस फिल्म की अभी कोई घोषणा नहीं हुई है। अभिनेत्री के फैंस को उनकी आने वाली फिल्म का इंतज़ार रहेगा।

End of content

No more pages to load