Bollywood News


अब अर्जुन कपूर पर साधा फैंस ने निशाना, सुशांत को इस फिल्म में किया था रिप्लेस!

अब अर्जुन कपूर  पर साधा फैंस ने निशाना, सुशांत को इस फिल्म में किया था रिप्लेस!
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड करने के बाद से ही बॉलीवुड सेलेब्रिटिज़ और लोगों के बीच जुबानी जंग छिड़ी हुई है। अब अचानक से लेखक चेतन भगत का पांच साल पुराना एक ट्वीट वायरल होना शुरू हो गया है, जिसमें उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत को अपनी पुस्तक 'हाफ गर्लफ्रेंड' पर बनने वाली फिल्म का मुख्य अभिनेता घोषित किया था।

सोशल मीडिया यूजर अब चेतन भगत के ट्वीट को एक दूसरे के साथ साझा कर रहे हैं , और फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड' में सुशांत को हटाकर खुद आने के लिए अर्जुन कपूर को खरी खोटी सुना रहे हैं। इसलिए वे आए दिन सोशल मीडिया पर अपना दुःख जाहिर कर रहे हैं और स्टार किड्स को अपने जुबानी तीरों से आड़े हाथों ले रहे है।

चेतन के ट्वीट को शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा कि , "तो आप लोग फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड में सुशांत को मुख्य अभिनेता के रूप में लेने वाले थे होने वाले थे, लेकिन बाद में स्टारकिड अर्जुन कपूर को फिल्म दे दिया गया, आखिर ये सब किसके इशारे पर किया गया था ?" देखिये चेतन भगत का ट्वीट -



अर्जुन कपूर आखरी बार सिल्वर स्क्रीन पर आशुतोष गोवारिकर निर्देशित फिल्म ' पानीपत ' में नजर आए थे , यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। आने वाले समय में अर्जुन दिबाकर बनर्जी निर्देशित फिल्म ' संदीप और पिंकी फरार' में नजर आने वाले हैं।

End of content

No more pages to load