Bollywood News


सुशांत की फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, जानिए क्या है सचाई!

सुशांत की फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, जानिए क्या है सचाई!
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून दोपहर को बांद्रा स्थित अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी थी, उसके बाद से ही उनकी अचानक मौत से अनेक सवाल खड़े हो रहे हैं। सबसे पहले डॉक्टर्स ने शुरुआती पोस्टमार्ट रिपोर्ट में बताया गया था कि उनकी मौत दम घुटने से हुई है । हाल ही में सुशांत की फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट को मीडिया के सामने पेश किया गया है , जिसमें कुछ फेर बदल हुए हैं। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार , सुशांत की फाइनल रिपोर्ट को पांच डॉक्टर्स ने अच्छे से जाँच कर पेश किया है। फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि सुशांत के शरीर पर किसी भी प्रकार का निशान नहीं मिला है और न ही उनके शरीर में कोई आंतरिक चोट पाई गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसे पूरी तरह सुसाइड का केस बताया गया है। सुशांत के सुसाइड की खबर को लेकर रोजाना बॉलीवुड सेलिब्रटीज़ अपने-अलग अलग बयान दे रहे हैं। इस समय रूपा गांगुली ने सोशल मीडिया पर ट्रैंड चला रखा है , वह लगातार केंद्र सरकार से सुशांत के सुसाइड की सीबीआई जांच करने की मांग कर रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस पायल रोहतगी ने भी सुशांत के डॉक्टरों पर उनका ठीक से इलाज न करने का आरोप लगाया था।

End of content

No more pages to load