Bollywood News


'कांटा लगा' गर्ल शेफाली जरीवाला का मीका सिंह के साथ ये वीडियो मचा रहा है धूम!

'कांटा लगा' गर्ल शेफाली जरीवाला का मीका सिंह के साथ ये वीडियो मचा रहा है धूम!
बॉलीवुड एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला ने 2002 में आए वीडियो सॉन्ग 'कांटा लगा' से लोकप्रियता हांसिल की थी और हिंदी सिनेमा में उनको 'कांटा लगा' गर्ल के तौर पर जानने लगे थे। साल 2019 में जब वह ' बिग बॉस 13 ' में पहुंची तो उन्होंने अपने चरित्र से लाखों लोगों को अपना दीवाना बना लिया। अब शेफाली जरीवाला नया धमाल करने जा रही है। इस समय शेफाली बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह के साथ आने वाले म्यूजिक वीडियों को लेकर काफी सुर्ख़ियों में चल रही हैं।

करोड़ों लोगों को अपनी आवाज के जादू से दीवाना बना चुके , बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेफाली जरीवाला के साथ एक वीडियो अपने फैंस के साथ साझा की है , उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है क़ि , '' बैठो न दूर हमसे, देखो खफ़ा न हो क़िस्मत से मिल गए हो, मिलके जुदा न हो , क़िस्मत से मिल गए हो, मिलके जुदा न हो , मेरी क्या ख़ता है, होता है ये भी ''। उनके इस वीडियों को लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। देखिये वीडियो -



अगर मीका की बात करें तो , इससे पहले वह लॉकडाउन के समय में एक्ट्रेस चाहत खन्ना के साथ 'बड़े अच्छे लगते हैं' गाने का नया वर्जन लेकर आए थे और इस गाने को भी लोगों ने बहुत प्यार दिया था। परन्तु इस समय मीका के फैन्स शेफाली के साथ उनके आने वाले गाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

End of content

No more pages to load