Bollywood News


परिवार के साथ आउटिंग पे निकली सनी लियोनी, फैन्स के साथ शेयर की तस्वीरें

परिवार के साथ आउटिंग पे निकली सनी लियोनी, फैन्स के साथ शेयर की तस्वीरें
बॉलीवुड की बेबी डॉल सनी लियोनी इन दिनों अपने पति डेनियल बीवर और बच्चों के साथ क्वारंटाइन समय बिता रही हैं। सनी कुछ समय पहले ही लॉकडाउन के बीच अपनी फैमिली के साथ अमेरिका से भारत पहुंची थी। कोरोना महामारी के कारण हुए लॉकडाउन में थोड़ी सी ढील मिलते ही सनी अपने पूरे परिवार के साथ मस्ती करने के लिए बहार घूमने के लिए निकल पड़ी।

बॉलीवुड की हॉट हसीना सनी लियोनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर आउटिंग की कुछ तस्वीरें अपने फैंस के साथ साझा की हैं । इन तस्वीरों में सनी अपनी फैमली के साथ मास्क लगाए समंदर किनारे मस्ती करती नजर आ रही हैं। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि , ''बच्चों को बाहर ले जाने और उन्हें लोगों से दूर रखने के लिए एक नई जगह खोज ली है , बहार घूम के बहुत मजा आया ''। सनी के फैंस उनकी ये तस्वीरें काफी पसंद आ रही हैं। देखिये तस्वीर -



सनी लियोनी आखरी बार बड़े पर्दे पर रोहित जुगराज निर्देशित फिल्म 'अर्जुन पटियाला' में दर्शकों को एंटरटेन करती नजर आई थी , जिसमें उनके किरदार की लोगों ने जमकर तारीफ की थी। इसे पहले भी वह जिस्म 2, जैकपॉट, रागिनी एमएमएस 2 जैसी फिल्मों में अपने हॉट और ग्लैमरस लुक से लाखों लोगों को अपना दीवाना बना चुकी हैं।

End of content

No more pages to load