Bollywood News


माइकल जैक्सन को याद करते हुए , टाइगर ने शेयर की धमाकेदार वीडियो

माइकल जैक्सन को याद करते हुए , टाइगर ने शेयर की धमाकेदार वीडियो
मशहूर पॉप गायक माइकल जैक्सन ने अपने गानों पर पूरी दुनिया को नचाया है, 62 साल की उम्र में उन्होंने , 25 जून 2009 को आखिरी सांस ली थी। उनकी अचानक मृत्यु से हर कोई हैरान रह गया था, माइकल को याद करते हुए बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने एक वीडियों इंस्टाग्राम पर शेयर किया है , जिसको लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

पॉप गायक माइकल जैक्सन को उनकी पुण्यतिथि पर याद करते हुए अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ एक वीडियो शेयर किया है ,उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि , '' यकीन नहीं होता राजा इतनी जल्दी चला गया , इतनी बेहतरीन यादें देने के लिए , हम सभी आपके हमेशा के लिए शुक्रगुजार रहेगें ''। यह वीडियों सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रहा है। देखिये वीडियो -



अगर टाइगर श्रॉफ के फ़िल्मी प्रोजेक्ट कि बात करें तो , इन्हे आखरी बार सिल्वर स्क्रीन पर अहमद खान निर्देशित फिल्म ' बागी 3 ' में देखा गया था , जिसमें उनके अभिनय को लोगों ने खूब सराहा था। आने वाले समय में वह अहमद खान निर्देशित फिल्म 'हीरोपंती 2' में अपने चाहने वालों को एंटरटेन करते नजर आने वाले हैं , यह फिल्म 16 जुलाई 2021 को सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज होगी । अभिनेता के फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

End of content

No more pages to load