Bollywood News


करीना कपूर ने बड़ी बहन करिश्मा को बर्थडे विश कर दिया दूसरी माँ का दर्जा

करीना कपूर ने बड़ी बहन करिश्मा को बर्थडे विश कर दिया दूसरी माँ का दर्जा
करिश्मा कपूर के लिए 25 जून उनके बर्थडे का दिन काफी स्पेशल रहा , बॉलीवुड सलेब्रिटीज़ ने अपने अपने अंदाज़ में करिश्मा को विश किया है। उनकी छोटी बहन और एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने बड़े ही अनोखे अंदाज़ में करिश्मा को बर्थडे विश किया है। करीना ने करिश्मा के लिए एक वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उनका वीडियों के द्वारा बहन को बर्थडे विश करना फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

बॉलीवुड में करीना और करिश्मा दोनों बहनों की आपसी बॉन्डिंग को हर कोई जनता है , दोनों का प्यार किसी से छुपा नहीं है। हाल ही में करीना कपूर ने अपनी बड़ी बहन को बर्थडे विश करते हुए , एक वीडियों बनाकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस के साथ साझा की हैं। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है कि , '' सबसे कीमती और शुद्ध प्यार के लिए , मेरी बहन, मेरी दूसरी माँ , मेरी बेस्ट फ्रेंड, अल्टीमेट डीवा, हैप्पी बर्थडे लोलो ''। उनका यह प्यार जताने का तरीका लोगों को काफी पसंद आ रहा है। देखिये वीडियो -



करीना कपूर को आखरी बार सिल्वर स्क्रीन पर होमी अदजानिया निर्देशित फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' में अभिनेता इरफ़ान खान के साथ देखा गया था , जिनका कुछ समय पहले निधन हो गया है। आने वाले समय में अभिनेत्री अद्वित चंदन निर्देशित फिल्म 'लाल सिंह चड्डा' में अभिनेता आमिर खान के साथ दर्शकों को एंटरटेन करती नजर आने वाली हैं , करीना के फैंस उनकी इस फिल्म का बेताबी से इंतज़ार कर रहे हैं।

End of content

No more pages to load