Bollywood News


सलमान ने शेयर की वर्कआउट की तस्वीर, सुशांत के फैन्स भड़के!

सलमान ने शेयर की वर्कआउट की तस्वीर, सुशांत के फैन्स भड़के!
कोरोना महामारी के कारण हुए लॉकडाउन में बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ सोशल मीडिया के जरिये अपने फैंस से जुड़े रहकर उनको एंटरटेन करते रहते हैं। इसी बीच अभिनेता सलमान खान ने हाल ही में जिम में वर्कआउट करने के दौरान की अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है, इस तस्वीर में वह हाथ में सेलफोन लिए दिखाई दे रहे हैं। उनके द्वारा शेयर की गई तस्वीर पर सुशांत के फैंस ने तंज कस्ते हुए कमेंट बॉक्स में अपना गुस्सा निकाला है।

सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि , "बस अभी वर्कआउट पूरा किया है." । बॉलीवुड सुल्तान के ऐसी तस्वीर को शेयर करने के बाद जो कमेंट बॉक्स उनकी प्रशंसा में भरा रहता था , उसमें इस बार खूब नफरत और गुस्सा नजर आ रहा है। एक यूजर ने गुस्सा जाहिर करते हुए सलमान के लिए लिखा कि इसने न जाने कितनों का करियर खत्म कर दिया है। देखिये पोस्ट -

View this post on Instagram

Just finished working out ....

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on



सलमान खान को आखिरी बार बड़े पर्दे पर प्रभु देवा के निर्देशन में बनी 'दबंग 3' में देखा गया था हालांकि यह फिल्म दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई थी। आने वाले समय में सलमान ' राधे योर मोस्ट वॉन्टेड भाई', 'डांसिंग डैड', 'बुलबुल मैरिज हॉल' जैसी बड़ी फिल्मों में अपने अभिनय से लोगों को दीवाना बनाते नजर आएगें। सल्लू के फैंस उनकी आने वाली सभी फिल्मों का बेताबी से इंतज़ार कर रहे हैं।

End of content

No more pages to load