Bollywood News


'हेलमेट' का दृश्य साझा कर अपारशक्ति खुराना ने दिया कोरोनाकाल में रोमांस का आईडिया!

भारत में कोरोना महामारी इस समय चरम पर है , और इस स्थिति में सभी के मन में एक ही सवाल चल रहा है कि प्यार का इजहार कैसे लिया जाए ? क्या सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करके कोई किसी से प्यार कर पाएगा ? जो सवाल लोगों के मन में चल रहा है, वहीं सवाल बॉलीवुड में काफी समय पहले से चल रहा था। इसी बीच अभिनेता अपारशक्ति खुराना ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लोगों को प्यार करने का सही तरीका बता दिया है।

अपारशक्ति खुराना की नई फिल्म हेलमेट बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने के लिए है , इसमें उनके साथ प्रनुतन बहल दर्शकों को एंटरटेन करती नजर आएगें। कुछ समय पहले अपारशक्ति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर फैंस के साथ साझा की है इसमें वो प्रनुतन रोमांस करती नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में उनका रोमांस करने का अंदाज बिल्कुल अलग है , अपारशक्ति और प्रनुतन ने अपने चहरे पर कोरोना से बचने के लिए शील्ड पहन रखी है । फैंस को उनका यह रोमांस करने का अंदाज बहुत ज्यादा पसंद आ रहा है और उनकी इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर खूब वायरल किया जा रहा है। देखिये तस्वीर -



अपारशक्ति इस समय अपनी आने वाली फिल्म 'हेलमेट ' को लेकर काफी सुर्ख़ियों में चल रहे हैं , इस फिल्म की अतरंगी तस्वीरें लोगों की जिज्ञासा और बढ़ा रही है। सतराम रमानी के निर्देशन में तैयार इस फिल्म में रोमांस का जबरदस्त तड़का लगने वाला है। अपारशक्ति और प्रनुतन की जोड़ी लोगों को अपने मजेदार किरदारों से दीवाना बनाने के लिए तैयार है । अपारशक्ति के फैंस इस फिल्म के रिलीज होने का बेताबी से इंतज़ार कर रहे हैं।

End of content

No more pages to load